फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Then the district became corona free

पांच माह बाद बार फिर कोरोना मुक्त हुआ जिला

Sun, 18 Jul 2021 11:03 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 18 Jul 2021 11:03 PM IST
विज्ञापन
Then the district became corona free
शामली। लगभग पांच माह बाद एक बार फिर जिला कोरोना मुक्त हो गया। जिले में न तो कोई सक्रिय मरीज है और न ही कोविड अस्पताल में कोई भर्ती है। अधिकारियों का कहना है कि भले ही कोरोना का कोई केस नहीं है, लेकिन लोगों को अभी भी पूरी तरह से सावधानी बरतने की जरूरत है।
विज्ञापन

जिले के लिए यह राहत की बात है कि रविवार को जिला कोरोना मुक्त हो गया। कोविड अस्पताल में भर्ती एक मात्र मरीज के ठीक होने पर डिस्चार्ज कर दिया गया। अब जिले में कोरोना का कोई सक्रिय केस नहीं है। करीब पांच माह पहले 20 फरवरी को भी जिला कोरोना मुक्त हुआ था। करीब तीन दिन तक जिले में कोरोना का कोई सक्रिय केस नहीं था। इसके बाद ेिफर कोरोना की दूसरी लहर शुरू हो गई थी और केस आने शुरू हो गए थे। अप्रैल और मई माह में कोरोना पीक पर रहा और एक दिन में कोरोना के 686 नए केस मिलने का रिकार्ड बना।
विज्ञापन

जून में कोरोना की दूसरी लहर की रफ्तार धीमी पड़नी शुरू हो गई थी। जुलाई माह में पिछले आठ दिन से कोरोना का कोई नया केस सामने नहीं आया। इससे पहले भी इस माह में इक्का दुक्का केस ही मिला था। डीएम जसजीत कौर ने बताया कि रविवार को कोरोना का एक मरीज स्वस्थ होने पर डिस्चार्ज कर दिया गया। अब जिले में कोरोना का कोई भी सक्रिय केस नहीं है। उन्होंने लोगों से कहा कि भले ही कोरोना का कोई केस न बचा हो, लेकिन लोगों को अभी भी पूरी तरह से सावधानी बरतने की जरूरत है। कोरोना से बचाव करने के लिए फेस मास्क और सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते रहें।
विज्ञापन
विज्ञापन

----
जिला अस्पताल चालू होने की उम्मीद जागी
शामली। जिला संयुक्त चिकित्सालय में चल रहे कोविड एल-2 अस्पताल में अब कोरोना का कोई मरीज भर्ती नहीं है। सीएमएस डॉ. सफल कुमार ने बताया कि कोविड अस्पताल में अब कोई मरीज नहीं है। 20 जुलाई को डीएम जसजीत कौर की अध्यक्षता में रोगी कल्याण समिति की शासी निकाय की बैठक प्रस्तावित है। बैठक में जिला अस्पताल चालू करने का प्रस्ताव रखा जाएगा। विचार विमर्श के बाद इस पर निर्णय लिया जाएगा। इसके बाद शासन को पत्राचार किया जाएगा। अगर जिला अस्पताल चालू होता है तो कोविड एल-2 अस्पताल को भवन में एक तरफ चलाया जाएगा।
---
जनपद में कोरोना की स्थिति
कुल संक्रमित : 12894
डिस्चार्ज मरीज : 12849
सक्रिय केस : शून्य
कुल सैंपल : 581570
कोरोना से मौत : 45
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed