फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Their rights and duties will be told to the princes

ग्राम प्रधानों को बताए जाएंगे उनके अधिकार और कर्तव्य

Fri, 16 Jul 2021 11:39 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 16 Jul 2021 11:39 PM IST
विज्ञापन
Their rights and duties will be told to the princes
शामली। नवनिर्वाचित ग्राम प्रधानों को उनके अधिकार एवं कर्तव्य बताने के लिए ऑनलाइन प्रशिक्षण दिया जाएगा। ग्राम पंचायत समितियों की भूमिका, पंचायत की बैठक बुलाने की प्रक्रिया और विभागीय योजनाओं आदि के बारे में जानकारी दी जाएगी। जिले की 230 ग्राम पंचायतों के लिए 13 स्थानों पर शनिवार को प्रशिक्षण का आयोजन किया जाएगा।
विज्ञापन

जिले की 230 ग्राम पंचायतों में बहुत कम ही प्रधान ऐसे हैं जो दोबारा चुनकर आए हैं। पहली बार चुने गए ग्राम प्रधानों को पंचायत के कार्यों का अनुभव नहीं है। इसके लिए पंचायती राज विभाग विभाग उन्हें प्रशिक्षित करेगा। शनिवार को पांचों ब्लॉकों में 13 स्थानों पर ऑनलाइन प्रशिक्षण होगा। प्रशिक्षण में मुख्यमंत्री और पंचायती राज मंत्री का संदेश सुनाने के बाद ग्राम पंचायत में गठित समितियों की भूमिका, ग्राम प्रधान की भूमिका एवं कर्तव्य, विधायी दायित्व, ग्राम पंचायत योजना तैयार करने, विभागीय योजनाओं की जानकारी दी जाएगी। इसके साथ ही केंद्रीय एवं राज्य वित्त को खर्च करने तथा स्वच्छ भारत मिशन आदि का प्रशिक्षण दिया जाएगा।
विज्ञापन

ग्राम प्रधानों को अलग-अलग सत्र में उनके दायित्वों की जानकारी दी जाएगी, ताकि वे अपने कार्यकाल का अच्छे से निर्वहन कर सकें। डीपीआरओ आलोक शर्मा ने बताया कि शनिवार को खेड़ी करमू आंबेडकर भवन, फतेहपुर पंचायत घर, कैडी में कृष्णा गार्डन, जलालाबाद देहात में गुरुनानक कन्या इंटर कॉलेज, ओरंगाबाद उर्फ गंदेवड़ा में जूनियर हाईस्कूल, गंगेरू मेन बस स्टैंड, ताहिरपुर भभीसा, बीबीपुर जलालाबाद, ढिंढाली, दथेड़ा, खोड़समा, जूनियर हाईस्कूल ऊंचा गांव और पावटी कला में प्रशिक्षण आयोजित किया जाएगा। ऊन और थानाभवन में चार-चार तथा अन्य ब्लॉकों में दो-दो बैच बनाए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed