फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Theft in the office of the finance company

फाइनेंस कंपनी के कार्यालय में चोरी

Thu, 16 Jan 2020 12:03 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 16 Jan 2020 12:03 AM IST
विज्ञापन
Theft in the office of the finance company
शामली। शहर कोतवाली क्षेत्र में मोहल्ला धीमानपुरा स्थित एक फाइनेंस कंपनी के कार्यालय से 50 हजार रुपये चोरी हो गए। आरोपी के सीसीटीवी में कैद हो गया। आरोपी को पकड़कर पुलिस को सौंप दिया।
विज्ञापन

मोहल्ला धीमानपुरा में गाड़ियों को ऋण देने वाली फाइनेंस कंपनी का कार्यालय है। कार्यालय के ब्रांच मैनेजर सचिन जैन ने तहरीर देकर बताया कि मंगलवार शाम को कार्यालय के कर्मचारी सन्नी अपने खाते में जमा कराने के लिए 50 हजार रुपये लेकर आए थे। वह दो-दो हजार के 25 नोट मेज पर हाथ में पहनने वाले दस्तानों के बीच रखकर दूसरे काम में व्यस्त हो गए। थोड़ी देर बाद उन्होंने मेज से दस्ताने और रकम गायब पाई। सीसीटीवी की जांच की तो एक व्यक्ति को रुपये उठाकर बैग में रखते हुए पाया। उस व्यक्ति की पहचान ऊन निवासी के रूप में हुई। आरोपी की ऋण की फाइल उनके कार्यालय में चल रही है। वह अपने साथी के साथ कार्यालय में आया था। उस व्यक्ति को बुुलाकर पूछताछ की गई तो उसने रुपये ले जाने से मना कर दिया। इसके बाद उसे पुलिस को सौंप दिया। आरोपी का कहना है कि वह भूल से दस्ताने उठाकर ले गया था, लेकिन उसे रकम के बारे में जानकारी नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed