फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   The youth who drowned in Yamuna could not be traced

Shamli News: यमुना में डूबे युवक का नहीं लगा पता

Thu, 28 Aug 2025 12:12 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 28 Aug 2025 12:12 AM IST
विज्ञापन
The youth who drowned in Yamuna could not be traced
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैराना। यमुना नदी में डूबे युवक का पांचवें दिन भी कोई सुराग नहीं लग सका। लगातार खोजबीन के बाद भी सफलता नहीं मिलने से परिजन मायूस होकर वापस लौट गए।
शनिवार को राजस्थान के थाना अमरसर के गांव गोविंदपुर निवासी रामेश्वर मीणा (28) अपने साथियों के साथ यमुना नदी में स्नान करने आया था। इस दौरान वह गहरे पानी में चला गया और डूब गया। रामेश्वर अपने परिवार के साथ पानीपत के मोहल्ला नूरवाला में रहकर टाइल पत्थर लगाने का काम करता था। हादसे की जानकारी मिलते ही राजस्थान से परिजन भी मौके पर पहुंच गए थे।

युवक की तलाश के लिए दो दिन पहले एनडीआरएफ कीर टीम भी आई थी, लेकिन कोई सफलता नहीं मिलने पर उन्हें लौटना पड़ा। बुधवार को पांचवें दिन सुबह निजी गोताखोरों ने भी काफी देर तक खोजबीन की, लेकिन कोई परिणाम नहीं निकला। इसके बाद गोताखोर नदी से बाहर आ गए।
विज्ञापन

पुलिस ने बताया कि युवक का पता न चलने पर राजस्थान से आए परिजन निराश होकर घर लौट गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed