फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   The youth who called himself a PMO

पीएमओ में अफसर बताने वाला युवक दिल्ली पुलिस ने पकड़ा

Mon, 15 Jul 2019 11:51 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 15 Jul 2019 11:51 PM IST
विज्ञापन
The youth who called himself a PMO
The youth who called himself a PMO - फोटो : amar ujala
शामली। प्रधानमंत्री कार्यालय में खुद को अधिकारी बताने वाला शामली का युवक दिल्ली में पकड़ा गया है। दिल्ली पुलिस ने युवक को शामली लाकर छानबीन की। पकड़े जाने से पहले यह युवक जनपद में भी बड़े अफसरों से मिलता रहा है और खुद को बड़ा अफसर होने का दावा करता रहा।
विज्ञापन

तीन दिन पहले दिल्ली पुलिस ने शामली निवासी को उसके साथी समेत गिरफ्तार कर लिया। वह युवक खुद को पीएमओ कार्यालय में बड़ा अधिकारी होने का दावा करता था। चर्चा है कि यह युवक खाद्यी ग्रामोद्योग बोर्ड के अधिकारियों पर अनुदान लेेने के नाम पर दबाव बनाकर उनसे मीटिंग करने की कोशिश कर रहा था। अधिकारियों की शिकायत पर दिल्ली पुलिस ने युवक के बारे में छानबीन की तो इस नाम के व्यक्ति की पीएमओ में अधिकारी होने की पुष्टि नहीं हो सकी। इसके बाद वहां की पुलिस ने इस युवक को पकड़ लिया। दिल्ली पुलिस की जांच में पता चला कि युवक के परिवार की शामली क्षेत्र में खादी की दुकान है। इसके बाद दिल्ली पुलिस युवक को लेकर एक दिन पहले रात में शामली पहुंची थी और कई स्थानों पर छानबीन की। हालांकि स्थानीय पुलिस ने इस तरह की किसी भी जानकारी से इंकार किया है।
विज्ञापन

एसपी अजय कुमार ने बताया कि इस नाम का व्यक्ति कुछ दिन पहले उनसे भी मिला था और खुद को पीएमओ में बड़ा अधिकारी बताया था। उसने एक आईकार्ड भी दिखाया था। उसका दावा था कि वह पीएमओ कार्यालय में अधिकारी है। वह व्यक्ति उनसे मिलने आया था और जाते समय अपना विजिटिंग कार्ड भी दिया था। इस युवक के पकड़े जाने के संबंध में उन्हें कोई जानकारी नहीं है और न ही दिल्ली पुलिस ने कोई जानकारी दी है। एसपी के अनुसार इस संबंध में जानकारी जुटाकर स्थानीय पुलिस दिल्ली पुलिस से संपर्क करने की कोशिश करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed