{"_id":"5f2eeddf8ebc3e3cff2ebc80","slug":"the-youth-s-head-is-blown-when-he-refuses-to-give-a-bike-shamli-news-mrt49531306","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाइक देने से मना करने पर युवक का सिर फोड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बाइक देने से मना करने पर युवक का सिर फोड़ा
विज्ञापन

थानाभवन। क्षेत्र के ग्राम हरड़ फतेहपुर में बाइक देने से मना करने पर कुछ लोगों ने एक युवक का सिर फोड़ दिया। गंभीर हालत के चलते युवक को हायर सेंटर रेफर कर दिया गया है।
क्षेत्र के गांव हरड़ फतेहपुर निवासी अमित सैनी पुत्र सोमपाल कस्बे के सर्व यूपी ग्रामीण बैंक में काम करता है। शुक्रवार शाम को युवक बैंक से ड्यूटी करके अपने घर पर आ रहा था। आरोप है कि जैसे ही वह गांव के समीप पहुंचा, तो तभी रास्ते में घर के सामने खड़े कुछ युवकों ने उसे रोक लिया और जबरदस्ती बाइक छीनने लगे। पीड़ित ने इसका विरोध किया तो दबंग युवकों ने पहले तो उसके गले में पड़े गमछे से उसका गला घोंटने की कोशिश की, फिर लाठी-डंडों और धारदार हथियारों से उस पर हमला कर दिया। शोरशराबा सुनकर परिजनों ने मौके पर पहुंचकर उसे छुड़ाकर गंभीर हालत में कस्बे के सामुदायिक चिकित्सालय में भर्ती कराया, जहां से गंभीर हालत के चलते उसे हायर सेंटर भेज दिया गया। अस्पताल में युवक की हालत गंभीर बताई गई है। परिजनों ने थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। उधर, थाना प्रभारी प्रभाकर कैंतुरा ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।