फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   The wrestler had heavy baghpat

बागपत के पहलवान पड़े भारी

Wed, 13 Jan 2016 01:41 AM IST
शामली/ ब्यूरो/ अमर उजाला
शामली/ ब्यूरो/ अमर उजाला Updated Wed, 13 Jan 2016 01:41 AM IST
विज्ञापन
The wrestler had heavy baghpat
शामली। ब्रिगेडियर होशियार सिंह इंटर कॉलेज में चल रही राज्य स्तरीय कुश्ती प्रतियोगिता में दूसरे दिन भी पहलवानों के बीच जोर आजमाइश हुई। प्रतियोगिता के दूसरे ग्रीको रोमन में बागपत के पहलवानों का दबदबा रहा।
विज्ञापन


मंगलवार को राज्य स्तरीय कुश्ती प्रतियोगिता के फ्री स्टाइल 69 किलो वर्ग में गोंडा के धर्मेंद्र कुमार ने शामली के प्रदीप कुमार, 100 किलो वर्ग में बिजनौर के आशुतोष ने शामली के विजय कुमार, 46 किलो वर्ग में गोरखपुर के राजू गुप्ता ने चंदौली के प्रदीप को पटकनी दी। इसके अलावा ग्रीको रोमन वर्ग में बागपत के जुलफिक्कार ने संतकबीरनगर के हेमंत चौधरी, 58 किलो वर्ग में बागपत के गौरव ने गोरखपुर के अश्विनी कुमार, 69 किलो वर्ग में बागपत के राहुल ने शामली के अनुज तथा 100 किलो वर्ग में गोरखपुर के ज्ञान सिंह ने चंदौली के ईश्वर यादव को हराया।
विज्ञापन


प्रतियोगिता के आयोजक पिंटू पहलवान ने बताया कि इस प्रतियोगिता के विजेता पहलवानों का राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय स्तर के लिए चयन किया जाएगा। इसके लिए पूरे प्रदेश के कोने-कोने से खिलाड़ी बुलाए गए हैं। इस दौरान पूर्व विधायक बलबीर मलिक, जिला पंचायत सदस्य वाजिद अली, नगर पालिका चेयरमैन अरविंद संगल, प्रमेंद्र निर्वाल, संजीव प्रधान, कंवरपाल प्रधान, डॉ. रजत देशवाल आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


जर्मनी में खेलेगी मीनाक्षी
शामली। पावर लिफ्टिंग में भाज्जू गांव की मीनाक्षी जर्मनी में अपनी ताकत दिखाएगी। 27 दिसंबर से 3 जनवरी तक जमशेदपुर (टाटानगर) में आयोजित राष्ट्रीय प्रतियोगिता में रजत पदक जीतने पर उसका चयन जर्मनी में होने वाली चैंपियनशिप के लिए हुआ है।

मूलरूप से गांव भाज्जू निवासी मीनाक्षी के पिता रामबीर सिंह सेना में सूबेदार हैं और इन दिनों उनकी तैनाती पठानकोट में है। मीनाक्षी फिलहाल इंटरमीडिएट की पढ़ाई व्यक्तिगत छात्रा के रूप में कर रही है और मोदीनगर में रहकर प्रिंस क्लब के साथ पावरलिफ्टिंग का अभ्यास कर रही है।


 प्रिंस क्लब की कोच पारुल त्यागी ने बताया कि जमशेदपुर की प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन के बदौलत ही मीनाक्षी का चयन वर्ल्ड चैंपियनशिप के लिए हुआ है। यह चैंपियनशिप चार महीने बाद जर्मनी में होनी है।  मीनाक्षी ने बताया कि उसका सपना अंतरराष्ट्रीय स्तर पर स्वर्ण पदक जीतना है। परिवार के लोगों से इसके लिए भरपूर सहयोग मिल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed