फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   The work of installing meters on private tube wells started

निजी नलकूपों पर मीटर लगाने का कार्य शुरू

Thu, 05 May 2022 12:21 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 05 May 2022 12:21 AM IST
विज्ञापन
The work of installing meters on private tube wells started
निजी नलकूपों पर मीटर लगाने का कार्य शुरू
विज्ञापन

शामली। विद्युत निगम ने 100 दिन के एजेंडे के तहत नलकूपों पर मीटर लगाने का कार्य शुरू कर दिया है। जिले में 34126 नलकूपों में से पिछले एक सप्ताह में 100 से ज्यादा पर मीटर लगाए जा चुके हैं।
विद्युत निगम के 100 दिन के एजेंडे में सभी नलकूपों पर लगाने का का लक्ष्य तय किया है। जिले भर में 34126 निजी नलकूप हैं। निजी नलकूपों पर मीटर लगाने के लिए मंडल कार्यालयों पर टेंडर प्रक्रिया 27 अप्रैल को पूरी हो चुकी है। फिलहाल विद्युत निगम ने शुरुआती दौर में विभाग स्तर से ही निजी नलकूपों से मीटर लगाने का कार्य शुरू कर दिया है। एक सप्ताह से विभाग स्तर से ग्रामीण क्षेत्रों के निजी नलकूपों पर 100 से ज्यादा मीटर लगाए जा चुके हैं।
विज्ञापन

विद्युत निगम के मुख्य अभियंता एके आत्रे ने बताया कि मंडल में सभी विद्युत खंडों में मीटर लगाए जाने का कार्य चल रहा है। मीटर लगाने के लिए कई कंपनियों से अनुबंध किया जा रहा है। अनुबंध से पहले विद्युत निगमों के माध्यम पर मीटर लगाए जा रहे हैं। 100 दिन की सीमा अवधि में निजी नलकूपों पर मीटर लगाने का कार्य पूरा कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

बिजली उपभोक्ता : 256580
शहरी उपभोक्ता : 59543
ग्रामीण क्षेत्र के उपभोक्ता : 197068
नलकूपों की संख्या : 34126
नलकूपों का बकाया : 1450500 लाख
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed