फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   The wheel of development is running across the state: Suresh Rana

प्रदेशभर में विकास का पहिया दौड़ रहा : सुरेश राणा

Wed, 29 Dec 2021 11:48 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 29 Dec 2021 11:48 PM IST
विज्ञापन
The wheel of development is running across the state: Suresh Rana
शामली। सहकारी गन्ना विकास समिति के दो मंजिला कार्यालय भवन का शिलान्यास प्रदेश के गन्ना मंत्री सुरेश राणा ने किया। मंत्री ने कहा कि प्रदेशभर में विकास का पहिया दौड़ रहा है।
विज्ञापन

गन्ना मंत्री सुरेश राणा ने कहा कि दो मंजिला नए कार्यालय भवन पर 1.46 करोड़ रुपये की लागत आएगी। भाजपा सरकार में प्रदेशभर में विकास कार्य तेजी के साथ हुए हैं। जिले में मेडिकल कॉलेज की स्थापना की घोषणा सीएम योगी कर चुके हैं। 43 करोड़ रुपये की लागत से भैंसवाल गांव में खेल स्टेडियम की स्थापना की जाएगी।
विज्ञापन

मौके पर एमएलसी वीरेंद्र सिंह, सदर विधायक तेजेंद्र निर्वाल, भाजपा नेता हरवीर सिंह मलिक, ब्लाक प्रमुख के पति जयदेव मलिक, गन्ना समिति के पूर्व चेयरमैन मनोज पंवार, गन्ना परिषद के चेयरमैन राजवीर सिंह, गन्ना विकास समिति के पूर्व चेयरमैन महाराज सिंह, सहारनपुर मंडल के उप गन्ना आयुक्त डॉ. दिनेश्वर मिश्र, डीसीओ विजय बहादुर सिंह, समिति के सचिव मुकेश राठी, ऊन और थानाभवन समिति के ज्येष्ठ गन्ना विकास निरीक्षक आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

83 साल बाद नवीन भवन कार्यालय का निर्माण होगा
शामली। शामली गन्ना सहकारी समिति का 83 साल बाद नवीन भवन कार्यालय का निर्माण होगा। दो मंजिला भवन बनने के बाद गन्ना किसानों को सुव्यवस्थित कार्यालय होने से एक ही छत के नीचे सारे कार्य बिना किसी परेशानी के कराए जा सकेंगे। शामली गन्ना विकास समिति कार्यालय भवन का निर्माण 1938 में किया गया था। 1938 में ही गन्ना समिति के कार्यालय भवन का निर्माण हुआ था। लगभग 83 सालों में शामली गन्ना समिति का भवन अत्यंत जर्जर हो चुका था। जिसके दोबारा निर्माण की मांग कर्मचारियों एवं किसानों की ओर से लगातार की जा रही थी। प्रदेश के गन्ना मंत्री सुरेश राणा एवं अपर मुख्य सचिव संजय आर भूसरेड्डी ने गन्ना समिति के नए भवन के निर्माण की स्वीकृति प्रदान की गई। इसके निर्माण में 1.46 करोड़ की लागत आएगी। दो मंजिला भवन का कुल क्षेत्रफल 357.62 वर्ग मीटर होगा। यह एक साल में बनकर तैयार हो जाएगा। नया भवन के बनने से क्षेत्र के 174 ग्रामों के किसानों को एक छत के नीचे अपने कार्य कराने में सुविधा होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed