फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   The weather will be warm for two days, it will rain again

दो दिन और गरम रहेगा मौसम, फिर होगी बारिश

Mon, 02 Mar 2020 11:48 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 02 Mar 2020 11:48 PM IST
विज्ञापन
The weather will be warm for two days, it will rain again
दो दिन और गरम रहेगा मौसम, फिर होगी बारिश
विज्ञापन

शामली। बारिश के बाद मौसम मेें फिर बदलाव आया है। अगले दो दिन दिन और रात का पारा बढ़ेगा। पिछले 24 घंटे में दिन का पारा दो डिग्री बढ़ोत्तरी होने से लोगों को गरम कपडे़ कम कर दिए हैं। दिन का तापमान 26 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 13 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। मौसम विभाग के अधिकारियों के मुताबिक होली से चार दिन पूर्व एक बार फिर से मौसम बिगड़ेगा और बारिश होगी।
मौसम का मिजाज बार-बार बदल रहा है। बारिश बंद होने के बाद मौसम ने अपने तेवर दिखाने शुरू कर दिए हैं। पिछले 24 घंटे में दिन के तापमान में दो डिग्री सेल्सियस की वृद्धि हुई है। सोमवार को दिन निकलते ही मौसम में गर्माहट हो गई। धूप निकलते मौसम गरम होना शुरू हो गया। तेज धूप से मौसम ने लोगों को गर्मी का अहसास कर दिया है। दोपहर में हालात यह हो गए कि आम नागरिकों को गरम कपड़े कम करने को मजबूर होना पड़ा। 13 किमी प्रति घंटे हवा चलने से दिन का तापमान 26 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 13 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया। मौसम विभाग के अफसरों के मुताबिक बृहस्पतिवार, शुक्रवार और शनिवार को बारिश ओलावृष्टि की संभावना हैं। होली से पूर्व बारिश होने से मौसम ठंडा रहेगा।
विज्ञापन

सरदार बल्लभ भाई पटेल कृषि विश्वविद्यालय के मौसम वैज्ञानिक डाक्टर यूपी शाही के मुताबिक अगले दो दिन दिन और रात का तापमान बढ़ेगा। पांच मार्च से लेकर सात मार्च तक मौसम फिर बिगड़ेगा। पश्चिमी उत्तर प्रदेश के सहारनपुर, मुजफ्फरनगर, शामली, बागपत, मेरठ, बिजनौर और गाजियाबाद जिलों तेज हवा के साथ झमाझम बारिश और कहीं ओला वृष्टि होने से दिन और रात के तापमान में गिरावट आएगी। बारिश और ओलावृष्टि से आठ से लेकर दस डिग्री सेल्सियस तापमान में गिरावट दर्ज की जाएगी। होली के दिन धूप निकलने से मौसम साफ रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed