फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   The way to pay the outstanding sugarcane payment

बकाया गन्ना भुगतान के लिए किया रास्ता जाम

Thu, 17 Jan 2019 11:26 PM IST
Deepak Sharma शामली/अमर उजाला/ब्यूरो
शामली/अमर उजाला/ब्यूरो Published by: Deepak Sharma Updated Thu, 17 Jan 2019 11:26 PM IST
विज्ञापन
The way to pay the outstanding sugarcane payment
revel - फोटो : अमर उजाला
शामली। गन्ना भुगतान के लिए जिले के किसान सड़कों पर उतर आए हैं। शामली शुगर मिल बंद कराकर अनिश्चितकालीन धरना शुरू कर दिया है। यार्ड परिसर में ही रजाई गद्दे डालकर भट्ठी चढ़ा दी। उन्होंने दो टूक कह दिया गया कि भुगतान के बाद ही यहां से हटेंगे। इसके अलावा शाम के समय किसानों ने शामली कोतवाली जाकर हंगामा किया और मिल प्रबंधक, डीसीओ और गन्ना समिति सचिव के खिलाफ थाने में तहरीर दी। उधर, शामली कलक्ट्रेट पर किसानों का बेमियादी धरना चालू है। बार एसोसिएशन ने भी समर्थन दिया है।
विज्ञापन


किसानों ने बुधवार रात को ही मिल में गन्ने की तौल बंद करा दी थी। बृहस्पतिवार सुबह और किसान मिल में पहुंच गए। सहकारी गन्ना समिति के डायरेक्टर पुष्पेंद्र निर्वाल और चेयरमैन मनोज पंवार आदि किसान नेताओं ने मिल बंद कराते हुए धरने पर बैठ गए। कहा कि शामली शुगर मिल पर पिछले सत्र का ही 80 करोड़ से अधिक का बकाया है। मिल और गन्ना विभाग हर बार उचित कार्रवाई का आश्वासन देते हैं, लेकिन भुगतान नहीं होता।
विज्ञापन


साफ्ट लोन के चक्कर में चालू सत्र का भी दो महीने से अधिक समय का भुगतान अटका है। शामली सहकारी चीनी मिल के डायरेक्टर पुष्पेंद्र निर्वाल, पूर्व डायरेक्टर गन्ना समिति जितेंद्र, पप्पू टिटौली, देशपाल राणा, राजीव शास्त्री जितेंद्र राणा, सुधीर, प्रमोद बनत, बिट्टू, सतेंद्र कुमार, सुरेश और राजीव आदि रहे। संचालन बनत के किसान पप्पू ने किया।  
विज्ञापन
विज्ञापन


शादी विवाह के लिए कहां से लाए पैसा : धरने पर किसानों ने कहा कि उनके घर रिश्तेदारियों में शादियां हैं। रुपयों की जरूरत है लेकिन जेब खाली। गेहूं की बुवाई भी इधर उधर से रुपये उठाकर की है। अब शादियों में रुपये चाहिए, लेकिन मिले भुगतान नहीं कर रही। जब पिछले सीजन का ही भुगतान नहीं मिला तो घर की जिम्मेदारियों भी ठीक ढंग से कैसे निभाएंगे।

कोतवाली पहुंचकर दी तहरीर
शामली। किसान देर शाम एकत्रित होकर शामली कोतवाली पहुंचे और हंगामा किया। सीओ सिटी भी मौके पर पहुंच गए । शाम तक भी धरना स्थल पर बैठे किसानों को कोई ठोस आश्वासन नहीं मिला तो वह एकत्रित होकर कोतवाली पहुंच गए। यहां सीओ भी मौके पर पहुंच गए। किसानों ने कहा कि उनका गन्ना भुगतान कराने के लिए चीनी मिल संचालक, गन्ना अधिकारी और सहकारी समिति के सचिव की है लेकिन ये अपनी जिम्मेदारी का सही ढंग से निर्वहन नहीं कर सके। लिहाजा उनके खिलाफ मुकदमा दर्ज होना चाहिए। नियम 14 दिन में भुगतान का है लेकिन इसका पालन भी मिल संचालक नहीं कर रहे। बाद में किसानों ने मिल प्रबंधन, डीसीओ और गन्ना समिति सचिव के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराने को तहरीर दे दी। थाना प्रभारी पीके सिंह ने बताया कि  कुछ किसानों की तरफ से तहरीर दी गई है।  

जाम में राहगीरों ने मुसीबत झेली   

शामली। पिछले 24 घंटो से शामली चीनी मिल और गन्ना तौल बंद होने से मिल पर गन्ने के वाहन लगने से शामली रेलवे स्टेशन जाने वाले नागरिकों को परेशानी का सामना करना पड़ा। बुधवार रात्रि नौ बजे के बाद बकाया गन्ना  भुगतान न होने से किसानों ने चीनी मिल बंद करा दिया था। चीनी मिल  व गन्ना तौल बंद होने से शामली चीनी मिल के गन्ना यार्ड से लेकर मिल रोड, नगर पालिका कार्यालय व अग्रसेन बारात घर तक गन्ने की ट्रैक्टर ट्रोलियाें -बोगियों व ट्रको लाइन लगने से जाम की स्थिति बनी रही। पूरे दिन शामली रेेलवे स्टेशन जाने वाले यात्रियो को परेशानी का सामना करना पड़ा। ब्यूरो
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed