फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   The temperature reached 42 degrees, the heat wave disturbed

42 डिग्री पहुंचा तापमान, लू के थपेड़ों ने किया परेशान

Wed, 20 Apr 2022 12:18 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 20 Apr 2022 12:18 AM IST
विज्ञापन
The temperature reached 42 degrees, the heat wave disturbed
शामली गर्मी से बचने के लिये कपड़ा बांधकर गुजरती महिलाएं। - फोटो : SHAMLI
42 डिग्री पहुंचा तापमान, लू के थपेड़ों ने किया परेशान
विज्ञापन

शामली। अप्रैल के महीने में दिन में लू के थपेड़ों के बीच सड़क पर चलना कठिन हो रहा है। मंगलवार को जिले का अधिकतम तापमान 42 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। आज से मौसम में परिवर्तन होने की संभावना है। जिससे गर्मी से कुछ राहत मिल सकती है।

मंगलवार को सुबह दस बजे से ही गर्मी ने असर दिखाना शुरू कर दिया। दोपहर 12 बजे से शाम चार बजे तक सड़कों का निकलना कठिन हो गया। लू के थपेड़ों से बचने के लिए लोग मुंह पर कपड़ा लपेटकर निकले। दिन का तापमान 42 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। 16 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से गर्भ हवा चली। सरदार बल्लभ भाई पटेल कृषि विश्वविद्यालय मेरठ के मौसम वैज्ञानिक डॉ. यूपी शाही ने बताया कि पश्चिमी विक्षोभ से पहाड़ी क्षेत्रों में बारिश होने की संभावना है। मंगलवार शाम को आकाश में बादल छा गए। 20 और 21 अप्रैल को पश्चिमी उत्तर प्रदेश के कुछ जिलों में तेज हवा, गरज के साथ बूंदाबांदी होने की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed