फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   The team will go door to door in the district, 23 teams formed

672 दिव्यांग और 80 वर्ष आयु के घर पर कर सकेंगे मतदान

Sat, 29 Jan 2022 12:18 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 29 Jan 2022 12:18 AM IST
विज्ञापन
The team will go door to door in the district, 23 teams formed
जिले में घर-घर जाएगी टीम, 23 टीम बनाई, पोस्टल बैलेट गुलाबी रंग का होगा
विज्ञापन

शामली। विधानसभा सामान्य निर्वाचन के मद्देनजर पहली बार जिले के 672 दिव्यांग व 80 वर्ष से अधिक उम्र के वृद्ध व कोविड 19 से प्रभावित ऐसे मतदाताओं ने जिन्होंने फॉर्म 12-डी भरा होगा। ऐसे मतदाता अपने घर से ही पोस्टल बैलेट के माध्यम से दस फरवरी से पूर्व मतदान कर सकेंगे। पोस्टल बैलेट गुलाबी रंग का होगा। पोस्टल बैलेट के माध्यम से मतदान करने के लिए 23 टीमों का गठन किया गया है।
जिला दिव्यांगजन सशक्तिकरण अधिकारी व पोस्टल बैलेट के प्रभारी अंशुल चौहान ने बताया कि नई व्यवस्था के अनुसार घर से ही मतदान के इच्छुक दिव्यांगजन, 80 वर्ष से अधिक आयु के कोविड प्रभावित मतदाता को फॉर्म 12-डी में आवेदन करके संबंधित रिटर्निंग अधिकारी को जमा कराना था। पूरे जनपद शामली में बीएलओ के माध्यम से फॉर्म 12-डी इच्छुक मतदाताओं को उपलब्ध कराए गए है। जिनमें जिले की तीनों विधान सभा में कुल 309 दिव्यांग और ने 80 आयु से अधिक के 363 वृद्धजनों से आवेदन प्राप्त हुए है। जिले के दिव्यांग और 80 वर्ष से अधिक आयु के वृद्ध दस फरवरी के मतदान से पूर्व ऐसे मतदाता अपने घर से ही पोस्टल बैलेट के माध्यम से यह मतदान कर पाएंगे। ऐसे दिव्यांग और 80 साल से अधिक मतदाताओं को मतदान के लिए घर घर टीम जाएगी। ऐसे मतदाताओ के पोस्टल बैलेट के माध्यम से मतदान का अवसर प्रदान करेगी।
विज्ञापन

इस प्रकार कुल 672 मतदाताओं को पोस्टल बैलेट की सुविधा दी जा रही हैं। उन्होंने बताया कि पूरे जनपद में 23 टीमों का गठन किया गया है। कैराना विधान सभा में आठ क्लस्टर, थानाभवन विधानसभा क्षेत्र में बारह क्लस्टर व शामली विधानसभा में तीन क्लस्टर बनाए गए हैं। क्लस्टर में भौगोलिक दूरियों को मानक मानते हुए गांवों व शहरों का समूह बनाया गया हैं ताकि गठित पोलिंग पार्टी समय से मतदान करा सके। उन्होंने बताया कि इस कार्य हेतु पोलिंग पार्टी में दो मतदान अधिकारियों के अतिरिक्त एक माइक्रो ऑब्जर्वर व पुलिसकर्मी भी उपस्थित रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

पोस्टल बैलेट का बनेगा वोटिंग कंपार्टमेंट
शामली। डीएम जसजीत कौर ने बताया कि पोस्टल बैलेट के गोपनीय मतदान के लिए वोटिंग कंपार्टमेंट भी बनाया जाएगा। इस मौके पर एक वीडियोग्राफर भी होगा। सभी राजनीतिक दल के प्रत्याशी मतदान पार्टी के साथ अपने एजेंट भी नियुक्त कर सकते है। उन्हें फॉर्मेट-3 पर आवेदन करना होगा। यह मतदान टीम घर जाकर पोस्टल बैलेट के माध्यम से मतदान कराएगी। पोस्टल बैलेट गुलाबी रंग का होगा। जिस पर निशान लगाना होगा। इस समय मतदान करते समय मतदाता को कुछ विशेष बातें ध्यान रखनी होगी। फॉर्म-13-क घोषणा होगी, जो मतदाता को भरनी होगी, उस पर पोस्टल बैलेट नंबर भी डालना होगा। जिसे मतदान अधिकारी सत्यापित करेंगे। बाद में इसे 13-ग लिफाफे में रखना होगा। पोस्टल बैलेट पर जिस पर वोट देना है। बैलट को अच्छे से मोड़कर 13-ख लिफाफे में रखकर गोंद से चिपकाना होगा। 13-ख लिफाफे पर पोस्टल बैलेट नंबर भी लिखना होगा। इसके बाद 13-ख लिफाफे को 13-ग लिफाफे में ही 13-क घोषणा के साथ रख देना होगा। 13-ग को गोंद से चिपकाना होगा। मतदाता उन्हें पढ़कर ध्यानपूर्वक मतदान करें। व मतदाता जिन्होंने फॉर्म 12-डी भर दिया हैं, वह फिर पोस्टल बैलेट के माध्यम से ही व्यवस्थानुसार मतदान कर सकेंगे। पोस्टल बैलेट के माध्यम से वोट करने वाला मतदाता मतदान के दिन बूथ पर जाकर ईवीएम में वोट नहीं डाल पाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed