फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   The team met on arrival at the mining site

टीम ने खनन स्थल पर पहुंचकर की पैमाइश

Wed, 10 Feb 2021 12:08 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 10 Feb 2021 12:08 AM IST
विज्ञापन
The team met on arrival at the mining site
कैराना। किसानों की जमीन से खनन सामग्री के वाहन निकालने तथा फसल बर्बाद करने की शिकायत पर तहसील की टीम ने नगला राई खनन स्थल पर पहुंचकर जांच की।
विज्ञापन

गांव नगलाराई निवासी किसान भूरा, नसरुद्दीन व खलील ने संपूर्ण समाधान दिवस में डीएम से 19 जनवरी को शिकायत की थी। किसानों का आरोप था कि उनकी करीब 36 बीघा जमीन पर खड़ी गेहूं की फसल को खुर्द-बुर्द कर दिया गया है। डीएम के आदेश मंगलवार को नायब तहसीलदार प्रशांत कुमार अवस्थी के नेतृत्व में सर्वे लेखपाल जमुना प्रसाद, कानूनगो सोहनपाल की टीम नगला राई खनन स्थल पर पहुंचकर जमीन की पैमाइश कराई। मौके पर मौजूद किसानों ने आरोप लगाया कि रात में खनन कर उनके खेतों से वाहन निकाले जाते हैं, जिससे उनकी फसलों को नुकसान हो रहा है। नायब तहसीलदार ने बताया कि जांच रिपोर्ट उच्चाधिकारियों को भेज दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed