फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   The teacher and her husband did not get justice from the police

शिक्षिका और उसके पति को पुलिस से नहीं मिला न्याय

Mon, 31 May 2021 11:16 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 31 May 2021 11:16 PM IST
विज्ञापन
The teacher and her husband did not get justice from the police
शिक्षिका और उसके पति को पुलिस से नहीं मिला न्याय
विज्ञापन

शामली। प्रदेश के गन्ना मंत्री सुरेश राणा के निर्देश के बाद भी लांक निवासी विनोद कुमार और उसकी पत्नी सुदेशना को पुलिस से न्याय नहीं मिला। सुदेशना केंद्रीय विद्यालय चंडीगढ़ में शिक्षिका हैं। आरोप है कि गांव में उसका सामान परिवार के सदस्यों ने ही फेंक दिया है।

रविवार को प्रदेश के गन्ना मंत्री सुरेश राणा गठवाला खाप के चौधरी हरिकिशन मलिक की तेरहवी एवं शोकसभा में लिसाढ़ गांव में शामिल होने के लिए पहुंचे थे। गन्ना मंत्री सुरेश राणा से बागपत के बावली गांव निवासी कांतादेवी ने मिलकर अवगत कराया कि उसकी बहन सुदेशना की लांक गांव में सुसराल है। उसकी बहन सुदेशना चंडीगढ़ में केंद्रीय विद्यालय में शिक्षिका है, जो अपने पति और बच्चों के साथ चंडीगढ़ रहते हैं। पीड़िता के मुताबिक बहन के ससुर जयपाल सिंह के निधन पर गांव में अवकाश के दौरान रहने आए थे। आरोप है कि बहन के ससुराल वालों ने मारपीट कर उसका सामान फेंक दिया। पुलिस को सूचना और तहरीर दिए जाने के बाद कोई कार्रवाई नहीं की जा रही है। प्रदेश के गन्ना मंत्री सुरेश राणा ने पीड़िता की बात सुनकर न्याय दिलाए जाने का भरोसा दिया। गन्ना मंत्री के निर्देश पर शहर कोतवाली के थाना प्रभारी पंकज कुमार ने पीड़ित को शामली कोतवाली बुलाकर तहरीर ले ली। पीड़ित विनोद कुमार ने बताया कि परिजनों के डर से वह गांव के दूसरे यहां रह रहे हैं। पुलिस से उन्हें अभी तक कोई राहत नहीं मिल पाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed