फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   The story changed after the video went viral

वीडियो वायरल होने पर बदल गई कहानी

Fri, 25 Mar 2022 12:00 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 25 Mar 2022 12:00 AM IST
विज्ञापन
The story changed after the video went viral
चौसाना में सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट। - फोटो : SHAMLI
शामली, चौसाना। सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है। जिसमें एक पक्ष के लोग दूसरे पक्ष के लोगों को जबरन घर में खींच कर मारपीट कर रहे हैं। पीड़ित पक्ष अपना बचाव करता दिख रहा है। पुलिस का कहना है कि वायरल वीडियो शामली शामला का है। जहां दुल्हैंडी पर दो पक्षों में मारपीट हो गई थी। वीडियो में जिस पक्ष की पिटाई की जा रही है, उनके खिलाफ रिपोर्ट दर्ज है।
विज्ञापन

चौसाना चौकी क्षेत्र के गांव शामली शामला में दुल्हैंडी पर दो पक्षों में मारपीट हो गई थी। जिसमें एक आरटीआई कार्यकर्ता ने अपने आप को पीड़ित बता कर रिपोर्ट दर्ज कराई थी। जिसके बाद सोशल मीडिया पर मारपीट का एक वीडियो वायरल हो गया। वायरल वीडियो दुल्हैंडी पर हुई घटना का ही बताया गया है।
विज्ञापन

वीडियो वायरल होने के बाद मुकदमे की कहानी बदल गई। पीड़ित पक्ष ही पक्ष दूसरे पक्ष की को जबरन घर में खींचकर मारपीट करता दिखाई दे रहा है। चौकी प्रभारी ने बताया कि वीडियो वायरल होने के बाद उच्च अधिकारियों को घटना के संबंध में अवगत करा दिया गया है। पूर्व में दर्ज मुकदमे की जांच सीओ कैराना कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

सोशल मीडिया पर उठी कार्रवाई की मांग
शामली शामला में हुई घटना में आरटीआई कार्यकर्ता ने कई लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी। जिसके बाद वीडियो सामने आया। वीडियो में आरटीआई कार्यकर्ता अपने कुछ साथियों के साथ जबरन दूसरे पक्ष के लोगों को घर में खींचता है और जान से मारने का प्रयास करता दिखाई दे रहा है। वीडियो देखकर सोशल मीडिया पर लोग पुलिस और प्रशासन के उच्चाधिकारियों से तत्काल कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed