फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   The speed of the train will also be trialed at 100 kmph.

ट्रेन की 100 किमी प्रति घंटे की स्पीड का भी होगा ट्रायल

Fri, 25 Feb 2022 12:08 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 25 Feb 2022 12:08 AM IST
विज्ञापन
The speed of the train will also be trialed at 100 kmph.
शामली। उत्तर रेलवे के संरक्षा आयुक्त शैलेंद्र पाठक शामली से टपरी तक स्पेशल ट्रेन विद्युतीकरण और कलर सिग्नल कार्यों का निरीक्षण करेंगे। 40 मिनट में टपरी से लेकर शामली तक 100 किमी प्रति घंटे की स्पीड का ट्रायल करेंगे। संरक्षा आयुक्त की ओके रिपोर्ट के बाद एक अप्रैल से दिल्ली-शामली-सहारनपुर रेलवे ट्रैक पर बिजली की ट्रेन दौड़ेंगी।
विज्ञापन

शुक्रवार को दिल्ली सफदरजंग मुख्यालय से चलकर उत्तर रेलवे के संरक्षा आयुक्त शैलेंद्र पाठक विशेष ट्रेन से शामली रेलवे स्टेशन पर आएंगे। शामली रेलवे स्टेेशन पर सिर्फ पांच मिनट के स्टॉपेज के बाद विशेष ट्रेन से ही रेलवे ट्रैक के विद्युतीकरण और कलर सिग्नल कार्यों का निरीक्षण करेंगे। संरक्षा आयुक्त की विशेष ट्रेन निरीक्षण करने के बाद 4:50 बजे टपरी पहुंचेगी। वहां से शाम 5:40 मिनट टपरी से चलकर सरंक्षा आयुक्त की विशेष ट्रेन 40 मिनट में 100 किमी प्रति घंटे की स्पीड को चेक करते हुए शामली पहुंचेगी। संरक्षा आयुक्त के साथ रेलवे के डीआरएम डिंपी कुमार रेलवे के सभी विभागों के अधिकारी मौजूद रहेंगे। रेलवे के यातायात निरीक्षक सुनील धीमान ने बताया कि संरक्षा आयुक्त के निरीक्षण के बाद फिटनेस सर्टीफिकेट जारी होने के बाद आगामी एक अप्रैल से दिल्ली-शामली-सहारनपुर रेलवे मार्ग पर बिजली की ट्रेन चलने की संभावना बढ़ जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed