{"_id":"e3af142dd859077891ddaa5a7adcbed6","slug":"the-ruling-was-a-new-team-of-district-panchayat-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सत्तारूढ़ हुई जिला पंचायत की नई टीम ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सत्तारूढ़ हुई जिला पंचायत की नई टीम
शामली/ ब्यूरो/ अमर उजाला
Updated Fri, 15 Jan 2016 01:13 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शामली। नवनिर्वाचित जिला पंचायत अध्यक्ष और सदस्यों ने पद एवं गोपनीयता की शपथ ली। जिले के 19 सदस्यों में से 17 ही शपथ ग्रहण समारोह में मौजूद रहे। समारोह में मुख्य अतिथि केंद्रीय कृषि राज्यमंत्री डाक्टर संजीव बालियान ने कहा कि जिला पंचायत अध्यक्ष पद चुनाव में सत्ताबल व जातिवाद की हार और जनता की जीत हुई। सत्ताधारी घराने को हराकर शामली और मुजफ्फरनगर में गरीब किसान परिवार की महिला को अध्यक्ष चुना गया।
बृहस्पतिवार को कलक्ट्रेट परिसर में जिला पंचायत अध्यक्ष और सदस्यों का शपथ ग्रहण समारोह हुआ। जिलाधिकारी ओपी वर्मा ने अध्यक्ष संतोष देवी को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई, वहीं अध्यक्ष संतोष देवी ने सदस्यों को शपथ दिलाई।
बतौर मुख्य अतिथि केंद्रीय कृषि राज्य मंत्री संजीव बालियान ने कहा कि जिला पंचायत अध्यक्ष पद के चुनाव में सत्तापक्ष दबाव बनाता था। इस बार किसी का दबाव काम नहीं आया। यहां तक कि वोटरों को जाति और बिरादरी के नाम पर अपने पक्ष में करने की कोशिश की जाती थी, लेकिन जनता जनार्दन ने इस बार सत्ताबल और जातिवाद को नकार दिया है। जीतने के बाद अब अध्यक्षों पर बड़ी जिम्मेदारी है कि वह क्षेत्र के विकास को प्राथमिकता दें तथा विरोधियों के पलटवार से बचें।
विज्ञापन
इस दौरान जिला पंचायत अध्यक्ष संतोष देवी ने कहा कि जनता ने उन्हें जो सम्मान दिया है, उसे कर्ज की तरह विकास कराकर चुकाएंगी। हर वर्ग के लोगों को साथ लेकर जिले में विकास कार्य कराए जाएंगे। संतोष देवी के पति प्रसन्न चौधरी ने कहा कि प्रदेश की मौजूदा सरकार की जनविरोधी नीतियों की वजह से जिले में गुंडागर्दी का माहौल बना हुआ था और लोगों को डराने धमकाने का काम होता रहा, अब उससे मुक्ति मिलेगी। जिले में शांति और आपसी सद्भाव के साथ विकास कराया जाएगा। बुजुर्गों का मान सम्मान बरकरार रखा जाएगा।
इस मौके पर मौलाना रज्जाक ने कहा कि जिला पंचायत अध्यक्ष पद के चुनाव ने कई साल से दो समुदायों के बीच बनी दरार को खत्म करने का काम किया है। कार्यक्रम का संचालन अपर मुख्य अधिकारी एनबी सिंह और कुलदीप पंवार ने संयुक्त रूप से किया।
भाजपा विधायक सुरेश राणा, पूर्व सांसद हरेंद्र मलिक, पूर्व विधायक राव अब्दुल वारिस, योगराज सिंह, रालोद नेता एवं एमएलसी मुश्ताक चौधरी, पूर्व विधायक रतनपाल पंवार, महाराज सिंह लांक, अनिल चौहान, पूर्व प्रमुख वाजिद चौधरी, रालोद जिलाध्यक्ष ऋषिराज राझड़, अशरफ अली, थांबेदार श्याम सिंह बहावड़ी आदि रहे।
तबस्सुम और बिलकिश नहीं पहुंचीं
पूर्व सांसद एवं जिला पंचायत सदस्य तबस्सुम हसन तथा रालोद से जिला पंचायत सदस्य चुनी गई बिलकिश चौधरी शपथ ग्रहण समारोह में नहीं पहुंच सकीं। दोनों सदस्यों का शपथ ग्रहण में न पहुंचना चर्चा में रहा।
तीन बजे हुई विपक्षी सदस्यों की शपथ
शपथ ग्रहण समारोह 11 बजे होना था। जिला पंचायत अध्यक्ष संतोष देवी पक्ष के 10 सदस्य निर्धारित समय पर पहुंच गए थे। मंच से उक्त सभी सदस्यों को संतोष देवी ने पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। हालांकि विपक्षी सपा खेमे के 7 सदस्यों में से छह सदस्य मनीष चौहान, शैफाली चौहान, पंजाब सिंह, अनिल टीनू, मोहसिन चौधरी और शेर सिंह राणा दो बजे कलक्ट्रेट पहुंचे। तब तक अध्यक्ष संतोष देवी शपथ ग्रहण से जा चुकी थीं। इसके बाद करीब तीन बजे संतोष देवी कलक्ट्रेट पहुंची, तब उक्त छह सदस्यों को शपथ दिलाई जा सकी।