फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   The rogue got caught in an encounter, his partner absconded

मुठभेड़ में तमंचा समेत बदमाश दबोचा, साथी फरार

Sat, 29 Aug 2020 11:21 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 29 Aug 2020 11:21 PM IST
विज्ञापन
The rogue got caught in an encounter, his partner absconded
कांधला। पुलिस ने मुठभेड़ के दौरान एक बदमाश को तमंचा और चोरी के मोबाइल के साथ गिरफ्तार किया है। शुक्रवार देर शाम को मुखबिर से पुलिस को सूचना मिली कि क्षेत्र के गांव आल्दी तिराहे के निकट दो बदमाश किसी वारदात को अंजाम देने की फिराक में खड़े है। थानाध्यक्ष कर्मवीर सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और बदमाशों को पकड़ने के लिए घेराबंदी की। बदमाश फायर करते हुए जंगल में घुस गए। पुलिस ने जवाबी फायरिंग करते हुए एक बदमाश को दबोच लिया, जबकि दूसरा फरार हो गया। बदमाश के कब्जे से तमंचा, एक खोखा, दो कारतूस और चोरी का मोबाइल बरामद किया है। बदमाश ने अपना नाम नसीम निवासी गांव आल्दी बताया। पुलिस ने उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज कर चालान कर दिया।
विज्ञापन

इसके अलावा पुलिस ने कस्बे के मोहल्ला नई बस्ती निवासी परवेज को चोरी के मोबाइल के फर्जी बिल बनाने के आरोप में गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से एक फर्जी बिल बुक बरामद की है। आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर चालान कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed