{"_id":"5a170e9e4f1c1b4e718b5196","slug":"the-result-of-shamli-will-come-after-the-latter","type":"story","status":"publish","title_hn":"सबसे बाद आएगा शामली का परिणाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सबसे बाद आएगा शामली का परिणाम
ब्यूरो, अमर उजाला/ शामली
Updated Thu, 23 Nov 2017 11:38 PM IST
विज्ञापन
शामली नवीन मंडी में मतपेटिओं की सुरक्षा करता पुलिसकर्मी।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शामली में एक दिसंबर को होने वाली नगर निकाय चुनाव की मतगणना में 1000 मतगणना कार्मिक लगाए जाएंगे। देर शाम तक सभी निकायों के चुनाव परिणाम घोषित हो जाएंगे।
विज्ञापन
डीडीओ बलराम कुमार ने बताया कि मतगणना में ड्यूटी में लगाए कर्मचारियों को मतगणना का प्रशिक्षण दिया जाएगा। मतगणना के लिए एनआईसी प्रभारी अश्वनी कुमार द्वारा सरकारी विभागों के कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई जा रही है। नगर निकाय अध्यक्ष और सदस्य पद के मतदान में दो मतपेटियों का प्रयोग किया गया है। अध्यक्ष सदस्य पद के लिए 91-91 टेबिल लगाई जाएगी। प्रत्येक टेबिल पर पांच कर्मचारी लगेंगे। जिनमें सभी निकायों में कुल 182 टेबल पर 910 कर्मचारी मतगणना में लगाए जाएंगे।
जिनमें 91 मतगणना कार्मिकों को रिजर्व में लगेंगे। मतगणना सुबह आठ बजे शुरू होकर शाम पांच बजे तक समाप्त हो जाएगी। सबसे देर में शामली नगर पालिका परिषद के अध्यक्ष व सदस्य पद के परिणाम घोषित होंगे। एडीएम शिवबहादुर सिंह ने बताया कि निकाय चुनाव की मतगणना का प्रथम रेंडमाइजेंशन शुक्रवार को कलक्ट्रेट एनआईसी में होगा। आयोग के निर्देश पर मतगणना में कर्मचारी नियुक्त कर दिए जाएंगे। सभी कर्मचारियों की ड्यूटी जारी कर दी जाएगी।
विज्ञापन
स्ट्रांग रूम पर पुलिस का पहरा
कैराना। नगर पालिका परिषद कैराना और कांधला की मतपेटियों को कैराना स्थित पब्लिक इंटर कॉलेज में बनाए गए स्ट्रांग रूम में रखा गया है। जहां पुलिस का सख्त पहरा है। एक दिसंबर को मतगणना के दौरान मतपेटियां स्ट्रांग रूम से बाहर निकाली जाएंगी। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन