{"_id":"913857970b48aec32145277bfc966db8","slug":"the-responsibility-of-the-police-peacefully-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शांतिपूर्वक चुनाव पुलिस की जिम्मेदारी ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शांतिपूर्वक चुनाव पुलिस की जिम्मेदारी
शामली/ ब्यूरो/ अमर उजाला
Updated Mon, 12 Oct 2015 12:41 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शामली। कैराना ब्लॉक में दूसरे चरण के चुनाव को लेकर एसपी ने पुलिस अधिकारियों के साथ ब्रीफिंग की। एसपी ने ड्यूटी में लगे कर्मी पीठासीन अधिकारियों से समन्वय बनाकर रखने पर बल दिया।
रविवार को कैराना रोड स्थित जेजे फार्म पर दूसरे चरण के चुनाव की तैयारी को लेकर पुलिस के अधिकारियों और कर्मियों की ब्रीफिंग हुई। इस दौरान एसपी विजय भूषण ने कहा चुनाव को शांतिपूर्वक कराना पुलिस की सबसे बड़ी जिम्मेदारी है।
एसपी ने कहा ड्यूटी में लगे पुलिसकर्मियों को घटना होने पर तुरंत कंट्रोल रूम और अधिकारियों को सूचित करना चाहिए। एसपी ने कहा चुनाव के लिए पर्याप्त पुलिस फोर्स है। यदि कहीं अतिरिक्त फोर्स की जरूरत है, तो उसके लिए रिजर्व फोर्स का भी यूटिलाइज्ड करें।
विज्ञापन
उन्होंने कहा ड्यूटी में लगे पुलिसकर्मी व पुलिस अधिकारी अपने-अपने क्षेत्र के सेक्टर और जोनल मजिस्ट्रेट के नंबर रखें। ताकि कोई भी परेशानी होने पर तुरंत संपर्क किया जा सके। एसपी ने मतदान खत्म होने से लेकर मतपेटियां सुरक्षित रखवाने तक पुलिसकर्मियों की जिम्मेदारी बताया।
इसमें सीओ सिटी निशांक शर्मा, सीओ झिंझाना वसीम खान, सीओ थानाभवन कुलदीप कुकरेती समेत सभी थानों के थानाध्यक्ष मौजूद रहे।