फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   The procession took Maharaja Agrasen

महाराजा अग्रसेन की शोभायात्रा निकाली

Thu, 22 Oct 2015 12:42 AM IST
शामली/ ब्यूरो/ अमर उजाला
शामली/ ब्यूरो/ अमर उजाला Updated Thu, 22 Oct 2015 12:42 AM IST
विज्ञापन
The procession took Maharaja Agrasen
शामली। अखिल भारतीय अग्रवाल समाज के तत्वावधान में महाराजा अग्रसेन की शोभायात्रा नगर के मुख्य मार्गों से होकर निकाली। इसका नगर के मुख्य बाजारों में फूल बरसाकर कई स्थानों पर स्वागत किया। 
विज्ञापन


बुधवार को नगर के श्री हनुमान धाम स्थित महाराजा अग्रसेन बारात घर में 24 घंटे का कुल देवी मां लक्ष्मी यज्ञ का सुबह 9 बजे समापन किया। 1521 श्रीफल लक्ष्मी यंत्र और नवग्रह शांति यंत्र का श़ुद्धि करण,  पूजन -जप पंडित प्रेम किशोर काठोरी के सानिध्य में ग्यारह ब्राह्मण ने कराया।
विज्ञापन


महाराजा अग्रसेन की प्रतिमा को अग्रवाल समाज के पूर्व विधायक राजेश्वर बंसल, शामली पालिका के चेयरमैन अरविंद संगल, पूर्व पालिका सदस्य रविकंात गर्ग, पालिका सदस्य रूपाली गुप्ता के पति पंकज अग्रवाल, सुमित बंसल और अखिल भारतीय  अग्रवाल समाज के अध्यक्ष अशोक गोयल, महामंत्री संदीप मित्तल,  राजेंद्र गर्ग समेत गणमान्य लोगों ने तिलक कर शोभायात्रा को नगर के लिए रवाना किया।
विज्ञापन
विज्ञापन



महाराजा अग्रसेन की शोभायात्रा नगर के हनुमान धाम से शुरू होकर हनुमान रोड, वीवी इंटर कॉलेज, फव्वारा चौक कबाड़ी बाजार, बड़ा बाजार, गांधी चौक, रेलवे रोड मिल रोड होते अग्रसेन पार्क पर  जाकर संपन्न हुई । यहां महाराजा अग्रसेन की आरती के बाद शोभायात्रा का समापन किया।


 इससे पूर्व  शोभायात्रा का स्वागत नगर के रेलवे रोड पर नवीन गर्ग, राजीव बंसल समेत व्यापारियों ने फूल बरसाकर स्वागत किया। दिल्ली, मुजफ्फरनगर, मीरापुर, सहारनपुर, करनाल और शामली के एक दर्जन बैंड मौजूद रहे। शोभायात्रा महाराजा का रथ, भगवान नरसिंहा- हिरय कश्यप का पेट फाड़ते, श्रवण कुमार अपने मां पिता को तीर्थ पर ले जाते, राजा दुष्यंत की पत्नी  शकुंतला और उसका पुत्र भरत शेर के साथ खेलते, शिव शंकर और गणेश, सूर्य भगवान की रथ समेत सुंदर झांकियां प्रस्तुत की। इसमें घोड़ों पर सवार होकर अग्रवाल वैश्यों के विभिन्न गौत्र के लोग चले।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed