{"_id":"571141ef4f1c1b97124a6ebd","slug":"the-procession-of-the-goddess-mother-of-the-grand-welcome-with-flowers","type":"story","status":"publish","title_hn":"मां देवी की शोभायात्रा का फूलों से भव्य स्वागत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मां देवी की शोभायात्रा का फूलों से भव्य स्वागत
ब्यूरो/अमर उजाला, शामली
Updated Sat, 16 Apr 2016 01:03 AM IST
विज्ञापन
The procession's grand welcome with flowers
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
शामली जिले में रामनवमी उत्सव धूमधाम से मनाया गया। इस मौके पर भव्य शोभायात्रा निकाली गई, जिसका दुकानदारों और उद्यमियों ने फूल बरसाकर स्वागत किया गया।
श्रीहनुमान धाम पर नौ दिन से चला आ रहा श्रीराम चरित मानस व सुंदर कांड पाठ का आयोजन किया गया। सुबह दस बजे रामायण की शोभायात्रा शुरू होकर शहर के वीवी इंटर कालेज रोड, फव्वारा चौक कबाड़ी बाजार, अजुध्या चौक, बड़ा बाजार, गांधी चौक, हनुमान रोड, अग्रसेन पार्क, मिल रोड कोतवाली रोड होते श्री हनुमान धाम पर समाप्त हुई।
बैड़बाजों के संग शोभायात्रा का शहर में दुकानदारों और उद्यमियों ने फूल बरसाकर स्वागत किया। मौके पर श्री हनुमान धाम के प्रधान सलील द्विवेदी, सचिव राजकुमार मित्तल, साधुराम शर्मा, मनोज मित्तल, मुकेश मैनेजर समेत शहर की महिलाएं मौजूद रहीं।
विज्ञापन
बाद में हनुमान धाम पर विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। वहीं, शहर के बड़ाबाजार स्थित श्री मंदिर ठाकुरद्वारा प्रबंध समिति द्वारा श्रीराम नवमी की पूर्व भजन संध्या आयोजित की गई।
शामली नगर पालिका परिषद के चेयरमैन अरविंद संगल द्वारा दीप प्रज्वलित करके किया गया। शुक्रवार को श्री मंदिर ठाकुरद्वारा से रामनवमी का भव्य जुलूस बड़ा बाजार, रेलवे रोड, मिल रोड, हनुमान रोड, बुढ़ाना रोड, दिल्ली रोड कबाड़ी बाजार होते हुए मंदिर ठाकुर द्वारा पर समापन हुआ।
इसमौके पर मदिर समिति के अध्यक्ष विनीत संगल, सचिव धर्मवीर सिंह वर्मा, कोषाध्यक्ष रविकांत गर्ग, यात्रा संयोजक श्रीपाल गोयल, आकाश, विशाल, गौरव, विनोद, मुकेश, ओमप्रकाश, नरेंद्र, नरेशचंद मौजूद रहे।
वहीं, शामली में संत कृपाल योग साधनाश्रम में ब्रह्मलीन संत स्वामी दिव्यानंद की स्मृति में भंडारे का आयोजन हुआ। मौके पर दिल्ली, शाहदरा, पंजाब, हरियाणा और यूपी के विभिन्न जिलों से अनुयायी पहुंचे। इस दौरान गेंदालाल, सुलक्षण सिंह, देव वर्मा, डॉक्टर सतीश सिंह, सुरेश चंद शर्मा, मनोज गुप्ता, शिवनारायण, राजेश मित्तल, योगेश कुमार, महेशचंद शर्मा आदि मौजूद रहे।