फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   The problems of human beings are removed by the vision of Lord Krishna: Vijay Kaushal Maharaj

भगवान श्रीकृष्ण के दर्शन से मनुष्यों के संकट होते हैं दूर: विजय कौशल महाराज

Mon, 02 May 2022 12:06 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 02 May 2022 12:06 AM IST
विज्ञापन
The problems of human beings are removed by the vision of Lord Krishna: Vijay Kaushal Maharaj
शामली में हनुमान धाम के अग्रसेन बरात घर में प्रवचन करते संत विजय कौशल महाराज। - फोटो : SHAMLI
शामली। संत विजय कौशल महाराज ने कहा है कि पूर्णिमा व अमावस्या पर अपने घरों में हवन जरूर करें। उन्होंने कहा कि हवन से जहां वातावरण शुद्ध होता है, वहीं सुख शांति प्राप्त होती है। उन्होंने कहा कि भगवान कृष्ण के दर्शन मात्र से मनुष्यों के सारे संकट दूर हो जाते हैं, इसलिए भगवान का धन्यवाद करें कि उसने उन्हें मनुष्य योनि में भेजा। इंसान को हमेशा अच्छे कार्य करने चाहिए इससे उनके सारे कष्ट और पाप समाप्त हो जाते हैं।
विज्ञापन

रविवार को मंदिर हनुमान टीला हनुमान धाम स्थित महाराजा अग्रसेन भवन में प्रख्यात संत विजय कौशल महाराज ने आयोजित कार्यक्रम में विश्व शांति एवं सुख समृद्धि के लिए आयोजित हवन में हिस्सा लिया। उन्होंने कहा कि विजय द्वापर में भगवान कृष्ण जन्म लेते हैं, ब्रज की लीलाएं आज भी जीवित हैं और हमेशा रहेंगी। ब्रज में वही जाता है जो कृष्ण का परिचित व परमभक्त होता है। जो भी व्यक्ति ब्रज में भगवान कृष्ण के दर्शन करता है, उसके सारे पाप खत्म होते है। इसलिए इंसान को अच्छे कर्म करने चाहिए। कार्यक्रम में मौजूद डीएम जसजीत कौर ने पूर्व विधायक राजेश्वर बंसल की प्रशंसा की। कहा कि अपना घर आश्रम, बेटियों के लिए शिक्षा, कंप्यूटर आदि शिक्षण की व्यवस्था करने और
विज्ञापन

गरीब व असहाय लोगों के लिए प्रभुजी की रसोई का संचालन करना प्रशंसनीय है। एडीएम संतोष कुमार सिंह, नगर पालिका चेयरपर्सन अंजना बंसल, मंदिर हनुमान टीला हनुमान धाम के प्रधान सलिल द्विवेदी, पूर्व आईजी विजय गर्ग, पूर्व विधायक तेजेंद्र निर्वाल, अतुल बंसल, गुड्डन कांबोज, भूपेंद्र मलिक, प्रदीप पंवार, जयदेव मलिक, चरत बंसल, कंवरबीर कांबोज, सलेकचंद, मानस संगल, मुकेश मैनेजर, रोबिन गर्ग, प्रदीप पुंडीर, प्रदीप मंगल आदि भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed