फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   The pond became a settlement in the rain, water entered the houses

बरसात में बस्ती बन गई तालाब, घरों में घुसा पानी

Mon, 24 Jan 2022 12:42 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 24 Jan 2022 12:42 AM IST
विज्ञापन
The pond became a settlement in the rain, water entered the houses
बरसात में बस्ती बन गई तालाब, घरों में घुसा पानी
विज्ञापन

कांधला। गांव गंगेरू की वाल्मीकि बस्ती में पानी की निकासी न होने के कारण लोगों के घरों तक पानी घुस गया है। बस्ती के लोगों का घर से निकलना भी मुश्किल हो गया है।
गांव गंगेरू पंचायत कांधला ब्लाक की सबसे बड़ी ग्राम पंचायत है। इस ग्राम पंचायत के मजारा गढ़ी राढ़ा, गढ़ी दौलत, गढ़ी रक्खा, श्याम गढ़ी, गंगेरू में करीब 26 हजार की जनसंख्या है। ग्राम प्रधान, ब्लॉक व तहसील में अधिकारियों से शिकायत करने के बाद भी समस्या का समाधान नहीं हो पाया। बस्ती के पानी की निकासी की कोई व्यवस्था नहीं है। एक तालाब है वो भी ओवरफ्लो रहता है। पानी लोगों के घरों तक पहुंच गया है। बस्ती ने तालाब का रूप धारण कर लिया है। लोगों का घरों से निकलना मुश्किल हो गया है। बस्ती वासियों ने समस्या के समाधान की डीएम से मांग की है।
विज्ञापन

मास्टर जयसिंह का कहना है कि जलभराव की समस्या से बस्ती के लोगों की बार-बार शिकायत के बाद भी कोई सुनवाई नहीं हुई।
सोनू ने कहा कि बस्ती के लोगों के साथ पिछले काफी समय से सौतेला व्यवहार हो रहा है। बस्ती के लोगों का इस जलभराव की समस्या से जीना बेहाल हो गया है। घरों में पानी के साथ कीचड़ भी पहुंच रहा है। बीमारी पनपने का भय बस्ती के लोगों में हमेशा बना रहता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सुभाष ने कहा कि बस्ती के लोग अपनी समस्या को लेकर जनप्रतिनिधि से लेकर तहसील स्तर तक समस्या रख चुके हैं लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई।
राकेश ने कहा कि चुनाव के समय जनप्रतिनिधि आते हैं और हम लोगों की समस्या को दूर करने का भरोसा देते हैं, लेकिन उसके बाद सब भूल जाते हैं।
बस्ती के लोगों की समस्या के समाधान के लिए प्रयास किया जा रहा है। पहले भी बस्ती में पंप लगाकर पानी निकाला गया था। इस समस्या के लिए स्थायी समाधान तलाश किया जा रहा है। जल्द समाधान किया जाएगा।
राशिद, ग्राम प्रधान
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed