फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   The pole was broken due to the collision of a truck loaded with overloaded sugarcane

ओवरलोड गन्ने से लदे ट्रक की टक्कर से खंभा टूटा

Sun, 13 Mar 2022 11:23 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 13 Mar 2022 11:23 PM IST
विज्ञापन
The pole was broken due to the collision of a truck loaded with overloaded sugarcane
कांधला। गांव भभीसा में गन्ना तौल क्रय केंद्र के निकट ओवरलोड ट्रक की टक्कर से हाईटेंशन लाइन का खंभा टूटकर एक किसान के खेत में गिर गया। जिसके चलते किसान की फसल जलकर नष्ट हो गई। पीड़ित किसान ने प्रशासन को पत्र भेजकर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

गांव भभीसा निवासी ब्रह्मपाल सिंह फौजी के खेत के निकट तितावी चीनी शुगर मिल का गन्ना तौल क्रय केंद्र है। आरोप है कि रविवार को तौल केंद्र पर एक ट्रक से ओवरलोड गन्ना ले जाने का प्रयास किया जा रहा था। इसी दौरान ट्रक अनियंत्रित होकर हाईटेंशन लाइन के खंभे से टकरा गया। जिससे खंभा टूटकर किसान ब्रह्मपाल के खेत में जा गिरा और ईख की कई बीघा फसल जलकर नष्ट हो गई। आसपास के लोग करंट की चपेट में आने से बाल-बाल बच गए। घटना की सूचना विद्युत निगम को दी। ब्रह्मपाल के नुकसान को लेकर किसानों में रोष फैल गया। मौके पर किसानों ने ट्रक संचालक और विद्युत निगम के अधिकारियों के खिलाफ प्रदर्शन किया। मौके पर रविंद्र, धर्म बीर, सोनू, राममेहर, मास्टर नीटू, मोनू मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed