{"_id":"6345b813f598eb06e6761124","slug":"the-pit-was-not-closed-by-fixing-the-water-leakage-shamli-news-mrt6090313141","type":"story","status":"publish","title_hn":"पानी की लीकेज ठीक कराकर गड्ढा नहीं किया गया बंद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पानी की लीकेज ठीक कराकर गड्ढा नहीं किया गया बंद
विज्ञापन
थानाभवन में सडक पर गढढा होने पर लिकिज होता पानी
- फोटो : SHAMLI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पानी की लीकेज ठीक कराकर गड्ढा नहीं किया गया बंद
शामली, थानाभवन। पानी की लीकेज ठीक करने को खोदा गया गड्ढा एक माह बाद भी कई दुर्घटना होने के बावजूद नगर पंचायत ने बंद नहीं कराया। जिससे कस्बे के लोगों में रोष है।
दिल्ली-सहारनपुर राष्ट्रीय राजमार्ग पर गांव मुल्लापुर जाने वाले तिराहे पर एक माह पूर्व नगर पंचायत ने पानी के पाइप में लीकेज होने के कारण गड्ढा खोदवाया था। एक माह से ज्यादा समय बीतने के बावजूद नगर पंचायत ने इस गड्ढे को बंद नहीं कराया। जिस कारण आए दिन यहां दुर्घटना होती रहती है। शामली में सड़क के गड्ढों के कारण ई-रिक्शा पलटने से कक्षा नौ की एक छात्रा की मृत्यु हो जाने के बावजूद नगर पंचायत का ध्यान इस बड़े गड्ढे की ओर नहीं गया। नगर पंचायत को किसी बड़े हादसे का इंतजार है।
व्यापारी सत्यप्रकाश, संजय कुमार, अत्तसान, बबलू आदि का कहना है इस तिराहे से दर्जनों गांवों के ग्रामीणों का आवागमन होता है। मोड़ पर ही गड्ढा होने के कारण आए दिन दुर्घटना होती रहती है। कई बार नगर पचांयत में शिकायत की गई लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। अधिशासी अधिकारी मेघा गुप्ता ने बताया मामला संज्ञान में आया है, कार्रवाई की जा रही है। एक-दो दिन में गड्ढा बंद कर दिया जाएगा।