{"_id":"60eb30648ebc3ebf4950df30","slug":"the-party-won-the-panchayat-elections-due-to-the-policies-of-development-shamli-news-mrt5469178157","type":"story","status":"publish","title_hn":"विकास की नीतियों से पंचायत चुनाव में पार्टी जीती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विकास की नीतियों से पंचायत चुनाव में पार्टी जीती
विज्ञापन
शामली। पिछड़ा वर्ग आयोग के चेयरमैन जसवंत सैनी ने केंद्र और प्रदेश की भाजपा सरकार की उपलब्धियों का गुणगान किया। उन्होंने कहा कि केंद्र और प्रदेश सरकार की विकास नीतियों से पंचायत चुनाव में भाजपा जीती है। वर्ष 2022 में विधानसभा चुनाव जीतकर प्रदेश में सरकार बनाएगी।
रविवार को गढ़ीपुख्ता रोड़ मुंडेट कला गांव में स्थित भाजपा जिला कार्यालय में पिछड़ा वर्ग आयोग के चेयरमैन ने भाजपा कार्यकर्ताओं की बैठक ली। पंचायत चुनाव की समीक्षा करने के बाद उन्होंने कहा कि पंचायत चुनाव के बाद अब भाजपा विधानसभा रिकार्ड तोड़ मतों से जीत दर्ज करेगी। उन्होंने भाजपा कार्यकर्ताओं से गांव-गांव केंद्र और प्रदेश सरकार की योजनाओं को घर घर तक पहुंचाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि भाजपा जनसंख्या नियंत्रण कानून लागू करेगी। प्रदेश में किसान समृद्धि आयोग का गठन, किसानों को क्रेडिट कार्डों का वितरण, अटल पेंशन योजना और सभी गांवों को शहरी क्षेत्र से जोड़ने का काम किया है। जिससे हर वर्ग को जोड़ने का काम किया है।
मौके पर जिला पंचायत अध्यक्षा मधु गुर्जर, पूर्व जिलापंचायत अध्यक्ष मनीष चौहान, भाजपा जिला अध्यक्ष सतेंद्र तोमर, भाजपा जिला महामंत्री पंकज राणा, दामोदर सैनी, पुनीत द्विवेदी, जिला उपाध्यक्ष घनश्याम पारचा, भूपेंद्र शर्मा, छत्रपाल, शशि अरोड़ा जिला मंत्री निविश मौजूद रहे।