फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   The palaki came out with pomp on Shri Durgashtami

श्री दुर्गाष्टमी पर निकली माता की पालकी, श्रद्धालुओ ने किया स्वागत

Tue, 20 Apr 2021 11:31 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 20 Apr 2021 11:31 PM IST
विज्ञापन
The palaki came out with pomp on Shri Durgashtami
चैत्र नवरात्रि की दुर्गा अष्टमी पर माता की भव्य पालकी शोभायात्रा में भाग लेते श्रद्धालु। - फोटो : SHAMLI
श्री दुर्गाष्टमी पर धूमधाम से निकली माता की पालकी
विज्ञापन

शामली, कांधला, जलालाबाद। चैत्र नवरात्रि की दुर्गा अष्टमी पर माता की भव्य पालकी शोभायात्रा निकाली गई। जिसका भव्य स्वागत कर पूजा अर्चना की गई।
मगलवार को कस्बे के मोहल्ला रायजादगान स्थित मंदिर सिद्घपीठ श्री शाकुंभरी देवी भवन में दुर्गा अष्टमी पर माता की भव्य पालकी शोभायात्रा निकाली गई। ट्रस्ट के अध्यक्ष भृगुवंशी आशुतोष पांडे व महंत प्रदीप भार्गव के द्वारा दुर्गा सप्तशती का पाठ कर मंगला आरती के पश्चात माता की शोभा यात्रा का शुभारंभ किया गया। माता की पालकी शोभायात्रा कस्बे के मुख्य मार्गों से होती हुई मोहल्ला से शेखजादगान अनाज मंडी स्थित दुर्गा मंदिर पर पहुंची। श्रद्धालुओं ने दोनों माताओं की पूजा अर्चना कर आशीर्वाद प्राप्त किया। देश में फैली कोरोना महामारी से विश्व की रक्षा करने का आशीर्वाद मांगा। शोभायात्रा प्रारंभ होकर अनाज मंडी से मुख्य मार्गो से होती हुई पुन: मंदिर स्थल पर आकर संपन्न हुई। उपाध्यक्ष नितिन पाराशर, सहकोषाध्यक्ष अक्षय कौशिक सिक्की प्रतीक जैन, विनीत शर्मा, बृजेश गुप्ता मोहित गुप्ता नमन जैन, लव नामदेव, अंशुल नामदेव, मनीष चावला, शुभम भार्गव, प्रतिभा भार्गव, सोनू जैन उपस्थित रहे। उधर जलालाबाद में श्री दुर्गा देवी मंदिर में अष्टमी पर भक्तों ने माता रानी के दर्शन किए। हलवा इलायची दाना लोंग इलाइची नारियल का प्रसाद अर्पित किया। श्रद्धालुओं ने थाल में ही प्रसाद अर्पित किया। मंदिर में भजन कीर्तन व माता रानी का गुणगान हुआ। श्रद्धालुओ ने शारीरिक दूरी व मास्क लगाकर दूर से माता रानी के दर्शन कर माता को भोग लगाया और मन्नत मांगी।

सुबह मंदिर में कम पहुंचे श्रद्धालु
शामली। मंदिर हनुमान धाम के प्रधान सलील द्धिवेदी ने बताया कि कोरोना गाइड लाइन के मुताबिक सुबह के समय मंदिर के कपाट सात बजे से पूर्व खोले गए, मगर नाम मात्र के श्रद्धालु पहुुंचे। शाम 9 बजे से पूर्व मंदिर के गेट बंद कर दिए गए है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed