{"_id":"62b0bf90f0513c44296887f6","slug":"the-pace-of-development-increased-under-the-rule-of-bjp-shamli-news-mrt593707832","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाजपा के आठ साल के शासन में तेजी से आगे बढ़ा देश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भाजपा के आठ साल के शासन में तेजी से आगे बढ़ा देश
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भाजपा के शासन में बढ़ी विकास की रफ्तार
नगर मंडल कांधला की कार्यसमिति की बैठक संपन्न
संवाद न्यूज एजेंसी
कांधला। नगर के श्वेताम्बर जैन स्थानक सभागार में संगठन की मजबूती को लेकर भाजपा की मंडल कार्यसमिति की बैठक का सोमवार का आयोजन किया गया। इसमें वक्ताओं ने कहा कि भाजपा शासन में देश में विकास की रफ्तार तेज हुई है।
कार्यसमिति के मुख्य अतिथि जिला महामंत्री भाजपा पुनीत द्विवेदी, क्षेत्रीय मंत्री व मंडल कांधला प्रभारी विनीत बालियान ने दीप प्रज्ज्वलित करके बैठक का शुभारंभ किया। बैठक में आगामी निकाय और लोकसभा चुनाव को लेकर चर्चा की गई। इस दौरान केंद्र व प्रदेश की जनकल्याण के लिए चलाई जा रही योजनाओं की जानकारी गांव तक पहुंचाने के रणनिति बनाई गई। वक्ताओं ने कहा कि फिर से केंद्र व निकाय में पार्टी की सरकार बने इसके लिए प्रत्येक कार्यकर्ता को गांव-गांव लोगों को केंद्र व प्रदेश सरकार की योजनाओं की जानकारी दें।
उन्होंने कहा कि अपने क्षेत्र के बूथों को संगठित कर मजबूत बनाएं। ग्रामीण क्षेत्रों में रहने वाले गरीब पात्रों को वृद्धा, विधवा पेंशन, आवास व अन्य सरकारी योजनाओं का लाभ दिलाएं। जिससे हर गरीब तक सरकारी मदद पहुंच सके। इस मौके पर मंडल अध्यक्ष रश्मिकांत जैन, सुधा तोमर, तरुण अग्रवाल, डॉ. रामकुमार शर्मा, सतवीर वर्मा, संजीव कुमार आडवाणी, अजय जैन, रमेश सैनी, ठाकुर भूपेंद्र सिंह राघव, सौरभ चौधरी, अशोक चौहान सभासद, राजेंद्र वर्मा, रवि कुमार नामदेव, इंद्रपाल सभासद सहित दर्जनों लोग उपस्थित रहे।