फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   The objective of BJP is to maintain the integrity of the country.

देश की अखंडता संप्रभुता बनाए रखना भाजपा का एक मात्र उद्देश्य

Mon, 20 Jun 2022 12:09 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 20 Jun 2022 12:09 AM IST
विज्ञापन
The objective of BJP is to maintain the integrity of the country.
देश की अखंडता संप्रभुता बनाए रखना भाजपा का उद्देश्य
विज्ञापन

- भाजपा नगर मंडल कार्यसमिति की कार्यशाला
संवाद न्यूज एजेंसी
शामली। भाजपा नगर मंडल कार्यसमिति की कार्यशाला में केंद्र और प्रदेश की भाजपा सरकार की उपलब्धियों की चर्चा की। वक्ताओं ने कहा कि भाजपा का एकमात्र उद्देश्य जन कल्याण व भारत की अखंडता एवं संप्रभुता को बनाए रखना है।
रविवार को गढ़ीपुख्ता रोड पर एक स्कूल में भाजपा नगर मंडल कार्यसमिति की कार्यशाला का शुभारंभ मां भारती के समक्ष भाजपा मंडल प्रभारी रमेश गौड़ कश्यप, क्षेत्रीय मंत्री प्रमोद सैनी अट्टा, नगर मंडलाध्यक्ष मीनू संगल आदि ने दीप प्रज्ज्वलित करके किया। कार्यशाला में क्षेत्रीय मंत्री प्रमोद सैनी अट्टा ने भाजपा का उद्देश्य व देश के प्रति भाजपा कार्यकर्ताओं के दायित्व पर चर्चा की। पश्चिमी उत्तर प्रदेश के क्षेत्रीय उपाध्यक्ष रमेश गौड़ कश्यप ने कहा कि भाजपा के आठ साल के शासनकाल में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में अभूतपूर्व विकास हुआ है। नगर मंडल की अध्यक्षा मीनू संगल ने कार्यशाला में 21 जून को होने वाले विश्व योग दिवस में सभी कार्यकर्ताओं से अपने बूथों पर कार्यक्रम करने का आह्वान किया।
विज्ञापन

कार्यक्रम का संचालन महामंत्री योगेंद्र निर्वाल ने किया। डॉ. नितिन वत्स, सतीश धीमान, मनीष भटनागर, संजय बंसल, उमेश संगल, डॉ. सुनील सैनी, मनोज रोहिल्ला, प्रमोद नामदेव, ब्रजमोहन शर्मा, भावना सैनी, खुशी राम अरोरा, वैभव संगल, नितिन गोयल, ऋषि पाल सैनी, चंद्रपाल, नसीम भूरा, नरेश सैनी, नीलेश वशिष्ठ, नंदकिशोर मित्तल, प्रमोद कोरी आदि उपस्थित रहे। शक्ति केंद्र संयोजक सत्यपाल सिंह, ओंकार भटनागर आदि ने अतिथियों का स्वागत किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed