फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   The number of students was less on the first day

पांच माह बाद विद्यालयों में चली कक्षा छह से आठ तक क्लास

Wed, 25 Aug 2021 12:00 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 25 Aug 2021 12:00 AM IST
विज्ञापन
The number of students was less on the first day
शामली के मोहल्ला बरखंडी माध्यमिक जूनियर हाई स्कूल में पढाई करता कक्षा 6 का बच्चा - फोटो : SHAMLI
शामली। कोरोना संक्रमण की वजह से लगभग पांच माह बाद शासन के निर्देश पर मंगलवार को परिषदीय व माध्यमिक विद्यालयों में कक्षा छह से आठ तक की कक्षाएं शुरू हुई। पहले दिन मंगलवार को विद्यालयों में छात्र-छात्राओं की संख्या बहुत कम रही। परिषदीय विद्यालयों में तो गिनती के ही विद्यार्थी पहुंचे। शासन ने 23 अगस्त से कक्षा छह से आठ तक की कक्षाएं विद्यालयों में ऑफलाइन शुरू करने की अनुमति दी थी, लेकिन इस दिन सार्वजनिक अवकाश घोषित होने के कारण मंगलवार को विद्यालयों में शिक्षण कार्य शुरू हो पाया। विद्यार्थियों को प्रवेश द्वार पर थर्मल स्क्रीनिंग और हैंड सैनिटाइजेशन के बाद कक्षाओं में बैठाया गया। पहले दिन विद्यालयों में विद्यार्थियों का हाल जाना गया। पेश है रिपोर्ट...
विज्ञापन

-----
संविलियत विद्यालय बरखंडी में पहुंचा मात्र एक विद्यार्थी
मोहल्ला बरखंडी में स्थित संविलियत विद्यालय बरखंडी में सुबह नौ बजे तक मात्र कक्षा छह का एक विद्यार्थी ही पहुंचा था। प्रधानाध्यापक नीरज गोयल व अध्यापक अभिभावकों को फोन कर बच्चों को बुलाने में लगे हुए थे।
विज्ञापन

---
गुजरातियान में बच्चों ने नहीं लगाया था फेस मास्क
मोहल्ला गुजरातियान में स्थित उच्च प्राथमिक विद्यालय में कक्षा छह से आठ तक 120 बच्चे पंजीकृत हैं, जिनमें से करीब 12 विद्यार्थी ही विद्यालय पहुंचे। किसी भी विद्यार्थी ने फेस मास्क नहीं लगाया हुआ था।
विज्ञापन
विज्ञापन

---
माजरा रोड विद्यालय में पहुंचे 10 विद्यार्थी
माजरा रोड स्थित उच्च प्राथमिक विद्यालय में सुबह पौने 10 बजे कक्षा छह में तीन, सात में पांच और आठ में दो विद्यार्थी पहुंचे थे। सभी को हैंड सैनिटाइजेशन के बाद कक्षा में बैठाया गया था। प्रधानाध्यापक बेबी रानी ने बताया कि पहले दिन बच्चों की संख्या कम रही।

----
जैन कन्या इंटर कालेज में दो शिफ्ट में चली कक्षाएं
श्री जैन कन्या इंटर कालेज की प्रधानाचार्या डॉ. रुचिता ढाका ने बताया कि शासन के निर्देशानुसार मंगलवार से दो शिफ्ट में कक्षा छह से आठ तक की कक्षाओं में शिक्षण कार्य शुरू हो गया है। पहली शिफ्ट में तीनों कक्षाओं में पंजीकृत 152 में 92 छात्राएं उपस्थित रही। दूसरी शिफ्ट में पंजीकृत 152 छात्राओं में 40 छात्राएं उपस्थित रहीं। गांव मुंडेट कलां में जय जवान, जय किसान इंटर कालेज में कुल पंजीकृत बच्चों में आधे बच्चे विद्यालय में पहुंचे। बच्चों को कतार में खड़े कर थर्मल स्क्रीनिंग व हैंड सैनिटाइजर के बाद कक्षाओं में भेजा गया।

शामली के मोहल्ला गुजरातियान के माध्यमिक जूनियर हाई स्कूल में पढाई छात्र छात्राएं

शामली के मोहल्ला गुजरातियान के माध्यमिक जूनियर हाई स्कूल में पढाई छात्र छात्राएं- फोटो : SHAMLI

शामली प्रगती मर्किट स्थित माध्यमिक जूनियर हाई स्कूल में पढाई करते छात्र छात्राएं

शामली प्रगती मर्किट स्थित माध्यमिक जूनियर हाई स्कूल में पढाई करते छात्र छात्राएं- फोटो : SHAMLI

शामली जैन कन्या इन्टर कॉलेज में पढाई करती छात्राएं

शामली जैन कन्या इन्टर कॉलेज में पढाई करती छात्राएं- फोटो : SHAMLI

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed