फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   The noise of election campaign will end this evening

आज शाम थम जाएगा चुनाव प्रचार का शोर

Tue, 08 Feb 2022 12:00 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 08 Feb 2022 12:00 AM IST
विज्ञापन
The noise of election campaign will end this evening
आज शाम थम जाएगा चुनाव प्रचार का शोर
विज्ञापन

शामली। विधानसभा चुनाव के प्रथम चरण में प्रचार का शोर मंगलवार शाम पांच बजे थम जाएगा। इसके बाद डोर-डोर जनसंपर्क ही किया जा सकेगा। जिले की तीनों विधानसभाओं में 10 फरवरी को 1067 मतदेय स्थलों पर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच मतदान कराया जाएगा। जिसमें 30 प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला होगा। जिले में 950538 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग कर विधायक चुनेंगे। जिले के तीनों विधानसभा क्षेत्र शामली, कैराना और थानाभवन में 10-10 प्रत्याशी चुनावी मैदान में हैं। शामली विधानसभा क्षेत्र में 342 मतदेय स्थल बनाए जाएंगे। जिन पर 3,07,168 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। कैराना में 355 मतदेय स्थल बनाए जाएंगे। जिन पर 3,17,227 मतदाता वोट डालेंगे। थानाभवन विधानसभा में 370 मतदेय स्थल बनाए जाएंगे, जहां 3,26,143 मतदाता हैं। विधानसभा चुनाव के मद्देनजर जिले को 11 जोन और 94 सेक्टर में बांटा गया है। कैराना विधानसभा क्षेत्र को चुनाव आयोग ने अतिसंवदेशील श्रेणी में रखा है। यहां पर अतिरिक्त अर्द्घसैनिक बल और प्रेक्षक तैनात किए गए हैं। हर विधानसभा क्षेत्र में एक-एक पिंक मतदेय स्थल बनाया जाएगा। जहां पर मतदान और सुरक्षा की जिम्मेदारी महिलाएं संभालेंगी। 540 मतदेय स्थलों पर वेब कास्टिंग कराई जाएगी।
कोरोना प्रोटोकॉल का होगा सख्ती से पालन
विधानसभा चुनाव में कोरोना प्रोटोकॉल का सख्ती से पालन कराया जाएगा। कोरोना पीड़ित मरीजों को बाद में अतिरिक्त एक घंटे का समय देकर मतदान कराया जाएगा। प्रत्येक मतदेय स्थल पर कोरोना हेल्प डेस्क स्थापित की जाएगी। बिना मास्क के आने वाले मतदाताओं को मास्क उपलब्ध कराकर मतदान का मौका दिया जाएगा। मतदेय स्थल पर सेनिटाइजर, मास्क के साथ मेडिकल टीम की व्यवस्था रहेगी। सोशल डिस्टेंस का पालन कराते हुए मतदान कराया जाएगा।
विज्ञापन

34 कंपनी पैरा मिलिट्री कंपनी जिले में पहुंची
जिले के तीनों विधानसभा क्षेत्रों में चुनाव शांतिपूर्ण और निष्पक्ष कराने के लिए 34 कंपनी पैरा मिलिट्री कंपनी सोमवार को जिले में पहुंच गई। इससे पहले एक कंपनी और एक प्लाटून पीएसी पहले ही जिले में डेरा डाले हुए है। सोमवार को अर्द्धसैनिक बलों के जवानों ने सभी विधानसभा क्षेत्रों में पैदल मार्च किया। जवानों के ठहरने की व्यवस्था 73 स्कूलों में की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वाहनों के अधिग्रहण का काम रहा जारी
चुनाव के लिए वाहनों का अधिग्रहण का काम सोमवार को जारी रहा। मंडी समिति परिसर में लोग अपने वाहन लेकर पहुंचे और प्रशासन की सुपुर्दगी में दे दिए। मंगलवार को भी वाहनों का अधिग्रहण किया जाएगा। नोटिस देने के बाद भी जिन लोगों ने अपने वाहन उपलब्ध नहीं कराए हैं, उनके खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई जाएगी।

कल रवाना होंगी पोलिंग पार्टी
जिले में 1067 मतदेय स्थलों पर मतदान कराने के लिए बुधवार को पोलिंग पार्टी रवाना होंगी। मंडी समिति परिसर में इसकी तैयारी शुरू कर दी गई हैं। इसके अलावा मतदान केंद्रों पर बेरिकेडिंग का कार्य भी कल से शुरू हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed