फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   The municipality will spend 15 percent of the incentive money on rescue operations from Corona

प्रोत्साहन राशि का 15 प्रतिशत कोरोना से बचाव कार्यों पर खर्च करेगी पालिका

Mon, 04 May 2020 11:27 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 04 May 2020 11:27 PM IST
विज्ञापन
The municipality will spend 15 percent of the incentive money on rescue operations from Corona
शामली नगरपालिका में आयोजित बोर्ड बैठक को संबोधित करते पूर्व विधायक राजेश्वर बंसल। मंच पर मौजूद ? - फोटो : SHAMLI
प्रोत्साहन राशि का 15 प्रतिशत कोरोना से बचाव कार्यों पर खर्च करेगी पालिका
विज्ञापन

शामली। नगरपालिका परिषद बोर्ड की बैठक में शासन से मिली प्रोत्साहन राशि का 15 प्रतिशत कोरोना महामारी से बचाव संबंधी कार्यों पर खर्च किए जाने का प्रस्ताव पारित किया गया। इसके लिए शासन से अनुमति के लिए पत्र भेजा जाएगा।

सोमवार शाम को नगरपालिका सभागार में चेयरपर्सन अंजना बंसल की अध्यक्षता में बोर्ड की बैठक हुई। बैठक में सांसद प्रदीप चौधरी और सदर विधायक तेजेंद्र निर्वाल भी मौजूद रहे। बैठक में प्रस्ताव रखा गया कि टैक्स वसूली पर शासन से पालिका को एक करोड़ 20 लाख रुपये प्रोत्साहन राशि मिली है। इस राशि का 15 प्रतिशत शहर में कोरोना महामारी से बचाव के कार्यों पर खर्च किया जाए। इसकी अनुमति के लिए शासन-प्रशासन को पत्र भेजा जाएगा। बैठक में सर्वसम्मति से यह प्रस्ताव पारित हुआ। बैठक में डोर-टू-डोर कूड़ा कलेक्शन व्यवस्था लागू करने का प्रस्ताव भी पारित हुआ। बताया गया कि कंपनी का कार्यकाल जून माह में खत्म हो रहा है। इसके बाद टेंडर निकाला जाएगा। इसके अलावा कोरोना महामारी से बचाव और जागरूक करने वाली बुकलेट जारी करने का प्रस्ताव भी रखा गया। बैठक में मौजूद सांसद और विधायक ने लोगों से कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए सरकार द्वारा जारी गाइड लाइन का पालन करने की अपील की। बैठक में आशुतोष पंवार, संजीव देशवाल, महेश धीमान, इरशाद, हाजी खालिद, राजीव कुुमार, पंकज गुप्ता, अनिल उपाध्याय, निशिकांत आदि मौजूद रहे।

शामली नगरपालिका में आयोजित बोर्ड बैठक में भाग मौजूद सभासद।

शामली नगरपालिका में आयोजित बोर्ड बैठक में भाग मौजूद सभासद।- फोटो : SHAMLI

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed