{"_id":"df4c5bf711d79e25c9cef10bcf8a8d2c","slug":"the-mother-of-the-election-contest-mukeem-prdani-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुकीम की मां लड़ेगी प्रधानी का चुनाव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुकीम की मां लड़ेगी प्रधानी का चुनाव
शामली/ ब्यूरो/ अमर उजाला
Updated Fri, 20 Nov 2015 12:53 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कैराना। ताबड़तोड़ वारदातें कर सुर्खियों में आया मुकीम काला अपनी मां को राजनीतिक अखाड़े में उतार रहा है। मकीम की मां ने ग्राम प्रधान पद के लिए नामांकन किया है। उसके नामांकन से ग्राम पंचायत चुनाव की राजनीति में हलचल पैदा हो गई है।
कैराना क्षेत्र के गांव जहानपुरा निवासी मुकीम काला पर हत्या, लूट, डकैती और रंगदारी वसूलने के कई मामले दर्ज हैं। एक महीना पूर्व ही एसटीएफ ने उसे गिरफ्तार किया, तब से वह मुजफ्फरनगर जेल में बंद है। उधर, बृहस्पतिवार को जब ग्राम पंचायत चुनाव के नामांकन पत्र जमा कराए जा रहे थे, तो करीब दो बजे मुकीम काला की मां मीना अपने प्रस्तावक के साथ सादगी के साथ चुपचाप विकास खंड कार्यालय पहुंची।
मुकीम की मां मीना ने अपने गांव जहानपुरा से ग्राम प्रधान पद के लिए नामांकन-पत्र जमा कराया। मीना के नामांकन से जहानपुरा की राजनीति में हलचल पैदा हो गई। अब देखना यह है कि मीना के सामने कौन कौन अपना नामांकन पत्र दाखिल करेगा। ग्राम प्रधान पद के चुनाव के लिए नामांकन पत्र जमा कराने वाले प्रत्याशियों ने जमकर आदर्श आचार संहिता की धज्जियां उड़ाईं। कई प्रत्याशी जलूस की शक्ल में गाड़ियों के ऊपर बैठ कर नामांकन पत्र जमा कराने पहुंचे।
विज्ञापन
प्रधानी के लिए 328 नामांकन
कैराना । नामांकन पत्र जमा कराने के पहले दिन कैराना क्षेत्र में प्रधान पद के लिए 328 और पंचायत सदस्य पद के 158 नामांकन पत्र जमा कराए गए। दूसरे चरण में कैराना ब्लाक क्षेत्र में चुनाव होना है। इसके लिए बृहस्पतिवार को ब्लाक कार्यालय पर नामांकन पत्र जमा करने के पहले ही दिन प्रत्याशियों की भीड़ लग गई।
आरओ राजीव वर्मा ने बताया कि शाम 6 बजे तक प्रधान पद के लिए 328 उम्मीदवारों ने नामांकन पत्र जमा कराये। कैराना देहात सीट पर सबसे अधिक 23 प्रत्याशियों ने नामांकन पत्र जमा कराये, जबकि बीबीपुर हटिया में केवल एक प्रत्याशी ने अपना नामांकन पत्र जमा कराया है। इसके अलावा ग्राम पंचायत सदस्य पद के 592 वार्डों के लिए केवल 158 नामांकन पत्र ही जमा कराए गए। शुक्रवार को भी नामांकन पत्र जमा कराये जाएंगे। शनिवार तथा रविवार को नामांकन पत्रों की जांच की जाएगी। सोमवार को दोपहर 3 बजे के बाद चुनाव चिन्ह आवंटित किए जाएंगे। एक दिसंबर को मतदान होगा।
34 प्रत्याशियों के नामांकन-पत्र निरस्त
थानाभवन। ग्राम पंचायत चुनाव में प्रधान पद प्रत्याशियों के चार और ग्राम पंचायत सदस्य के 30 नामांकन-पत्र जांच के पश्चात निरस्त किए गए। बृहस्पतिवार शाम आरओ आनंद कुमार त्रिपाठी ने बताया कि प्रधान पद के लिए 549 उम्मीदवारों ने नामांकन पत्र दाखिल किए थे, जिनमें जांच के दौरान ग्राम हसनपुर लुहारी, सोहंजनी, अहमदपुर, व भैंसानी इस्लामपुर से एक-एक उम्मीदवार का नामांकन निरस्त किया गया है।
इसके अतिरिक्त 666 ग्राम पंचायत सदस्यों के लिए नामांकन-पत्र दाखिल करने वाले 1051 उम्मीदवारों में से 30 के नामांकनों में कमी पाए जाने पर निरस्त किये गये हैं। उन्होंने बताया शुक्रवार को तीन बजे तक नाम वापसी और उसके बाद चुनाव चिह्न आवंटित किए जाएंगे। साथ ही उम्मीदवारों की फाइनल लिस्ट ब्लॉक कार्यालय पर चस्पा कर दी जाएगी।
शामली ब्लाक में 21 और 23 को भरे जाएंगे पर्चे
शामली। तीसरे चरण में शामली ब्लाक में प्रधान और ग्राम पंचायत सदस्यों के पद के प्रत्याशियों के लिए नामांकन पत्रों के कागजात तैयार करने के लिए ब्लाक रोड पर अधिवक्ता के कार्यालय सज गए हैं। प्रधान पद के लिए 245, ग्राम पंचायत सदस्य पद के लिए 151 नामांकन पत्र खरीदे हैं।
तीसरे चरण के प्रधान और पंचायत सदस्य पद के नामांकन पत्र 21 और 23 नवंबर को ब्लाक मुख्यालय में दाखिल होंगे। तीसरे चरण चुनाव में शामली और कांधला ब्लाक में होने वाले नामांकन पत्रों के ब्लाक मुख्यालय पर कागजात तैयार कराने के लिए प्रत्याशियों का जमघट लगना शुरू हो गया है।
पिछले दो दिनों में प्रधान पद के लिए 245, सदस्य पद के लिए 151 प्रत्याशियों ने नामांकन फार्म खरीदे। शामली बीडीओ प्रवीण कुमार ने बताया तीसरे चरण के नामांकन 21 और 23 नवंबर को दाखिल होंगे। उन्होंने बताया नामांकन दाखिल तक नामांकन पत्रों की बिक्री होगी।