फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   The misdemeanors got the right punishment for their actions

हैदराबाद कांड के आरोपियो को मुठभेड में ढेर किए जाने की प्रसंशा

Fri, 06 Dec 2019 11:52 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 06 Dec 2019 11:52 PM IST
विज्ञापन
The misdemeanors got the right punishment for their actions
मौलाना अय्यूब। - फोटो : SHAMLI
दुराचारियों को उनके किए की सही सजा मिली
विज्ञापन

शामली/ कैराना। हैदराबाद में महिला पशु चिकित्सक की दुष्कर्म के बाद हत्या करके शव जला दिए जाने के चारों आरोपियों के हैदराबाद पुलिस की मुठभेड़ में मारे जाने पर सभी वर्गों और संगठनों ने कहा कि दोषियों को जरूर सजा मिलनी चाहिए। लोगों को भी मजहब से उठकर ऐसे लोगों के खिलाफ पुरजोर आवाज उठानी चाहिए।
ऐसे दरिंदों का यही अंजाम -साजिद कासमी
जमीयत उलमा ए हिंद के जिला सदर मौलाना साजिद कासमी कहते हैं कि अंजाम देेने वाले चारों आरोपी पुलिस मुठभेड़ में मारे गए। पुलिस ने ये बहुत अच्छा काम किया है। ये तो अब से पहले हो जाना चाहिए था। ऐसे दरिंदों को तो चौराहों पर लाकर उन्हें पत्थरों से मारकर खत्म कर देना चाहिए, ताकि कोई आगे से ऐसा करने की सोचे भी ना।
विज्ञापन

सही सजा मिली -हाजी इकराम
हाजी इकराम कहते हैं कि हैदराबाद में पुलिस ने जो किया वो बिल्कुल ठीक किया। जो गलत करेगा उसे ही सजा भी मिलेगी। चाहे वो किसी मजहब का हो। चारों को अपने किए की सही सजा मिली।
विज्ञापन
विज्ञापन

मिल गया डॉक्टर बिटिया को न्याय -अंकित गोयल
शामली इंडस्ट्रियल इस्टेट मैन्युफैक्चरिंग एसोसिएशन के अध्यक्ष अंकित गोयल कहते हैं कि हैदराबाद पुलिस ने जो किया है वही होना भी चाहिए था। ऐसे आरोपियों के लिए तो फांसी भी कम थी। यही पीड़ित डॉक्टर की आत्मा के लिए सच्ची श्रद्धांजलि है।
जो सजा मिली उसी के लायक थे वे -मौलवी ताहिर
जामा मस्जिद के शाही इमाम मौलवी ताहिर ने कहा कि 27 नवंबर की रात हैदराबाद में बहुत ही दिल को दहलाने वाली घटना हुई थी। शुक्रवार सुबह वहां की पुलिस ने चारों आरोपियों को जो सजा दी वे उसी के लायक थे।
हैदराबाद पुलिस ने सही किया -मनोज नौटियाल
नवग्रह मंदिर सरावज्ञान के पुजारी मनोज नौटियाल ने कहा कि आरोपियों को ऊपर वाले ने सही सजा दी है। हैदराबाद पुलिस ने सही काम किया है।
सही सजा मिली -दीपक
सराफ दीपक वर्मा ने कहा कि देश में दुष्कर्म के आरोपियों के लिए अलग से कठोर कानून बनना चाहिए। अब हैदराबाद पुलिस ने जो सजा दी है उसी के वे हकदार थे।
पीड़िता की आत्मा को मिली शांति-राकेश गोयल
जोडिया कुआं निवासी राकेश गोयल ने कहा कि तेलंगाना पुलिस ने आरोपियों को हथियार छीन कर भागते समय ढेर कर दिया। वहां की पुलिस के कार्य की सराहना करते है पीड़िता की आत्मा को अब शांति मिलेगी।
और राज्य भी सीख लें -सुंदर जिंदल
मोहल्ला गुंबर निवासी सुंदर जिंदल ने कहा कि हैदराबाद में दुष्कर्म और हत्या के आरोपियों का मुठभेड़ में मारा जाना सही है। ऐसे दरिंदों के लिए यही सजा बनी है। और राज्यों की पुलिस भी इससे सीख लें।
दहशत बनेगी -चौ.अखलाक
मन्ना माजरा के पूर्व प्रधान चौधरी अखलाक ने कहा कि आज हैदराबाद में पुलिस ने जो एनकाउंटर किया इससे औरों को भी सबक मिलेगा। घिनौना काम करने से पहले लोग इस अंजाम को याद करके डरेंगे।
दोषियों को सही सजा मिली -आरिफ
आलकला निवासी आरिफ उर्फ भूरा ने कहा कि हैदराबाद में पुलिस ने एनकाउंटर करके जो काम किया वो बहुत अच्छा किया। दोषियों को सजा मिली। कोई आगे से ऐसा करने की हिम्मत आसानी से नहीं करेगा।

पुलिस ने जो किया सही किया-शोएब चौधरी
आलकला निवासी शोएब चौधरी ने कहा कि हैदराबाद में जो महिला चिकित्सक के साथ जो हुुुआ वो शर्मनाक था। आज जो पुलिस ने किया वो सही किया। ऐसे लोगों का सही इलाज होना चाहिए था।

हाजी इकराम।

हाजी इकराम।- फोटो : SHAMLI

मौलाना शौकिन

मौलाना शौकिन- फोटो : SHAMLI

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed