{"_id":"62547ac043c972035010adc9","slug":"the-miscreants-robbed-the-mobile-from-the-teacher-in-broad-daylight-shamli-news-mrt5841512107","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिनदहाडे़ शिक्षिका से मोबाइल लूट ले गए बदमाश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिनदहाडे़ शिक्षिका से मोबाइल लूट ले गए बदमाश
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिनदहाडे़ शिक्षिका से मोबाइल लूट ले गए बदमाश
शामली। शहर में भिक्की मोड़ पर दिनदहाड़े शिक्षिका से बदमाशों ने मोबाइल फोन लूट लिया। बदमाशों का पीछा करते हुए शिक्षिका गिरकर बेहोश भी हो गई। इस घटना के बाद हरकत में आई पुलिस ने जिले में चेकिंग अभियान चलाया। कई बाइक सवारों के चालान किए। जबकि बदमाशों का कुछ पता नहीं चला।
टंकी रोड निवासी शिक्षिका गुंजन सैनी झिंझाना के स्कूल में पढ़ाती हैं। सोमवार सुबह वह स्कूल जाने के लिए घर से निकली थीं। भिक्की मोड़ पर किसी शिक्षिका का फोन आने पर उन्होंने मोबाइल बैग से निकाला। तभी बाइक सवार दो बदमाश मोबाइल लूटकर फरार हो गए। शिक्षिका ने दौड़कर बदमाशों का पीछा करने का प्रयास किया। इस दौरान वह गिरकर बेहोश हो गई। आसपास के लोगों ने उन्हें संभाला और पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने बदमाशों की तलाश में जिलेभर में चेकिंग अभियान चलाया। लेकिन बदमाश हाथ नहीं आए। शिक्षिका ने थाने में तहरीर दी, लेकिन शाम तक रिपोर्ट दर्ज नहीं हो सकी।