फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   The mercury reached 42 degrees, people got rid of sweat

पारा पहुंचा 42 डिग्री, लोगों के छुड़ाए पसीने

Sun, 05 Jun 2022 12:12 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 05 Jun 2022 12:12 AM IST
विज्ञापन
The mercury reached 42 degrees, people got rid of sweat
शामली में धूप में कपड़ा लपेट कर साइकिल लेकर जाती युवतियां - फोटो : SHAMLI
शामली। दिन-प्रतिदिन बढ़ती गर्मी ने लोगों की मुश्किलें बढ़ा रही है। झुलसाने वाली धूप के कहर के चलते लोगों का अपने घरों से बाहर निकलना दूभर हो गया है। तेज धूप होने के कारण हवा भी इतनी गर्म होती है कि हीट स्ट्रोक होने का खतरा बढ़ गया है। ऐसे में मौसम विभाग की ओर से आने वाले अनुमान अच्छे नहीं हैं। मौसम विभाग ने उम्मीद जताई है कि आने वाले दिनों में तापमान और बढ़ेगा। इससे आने वाले दिनों में लोगों को गर्मी से राहत नहीं मिलेगी।
विज्ञापन

शनिवार को सुबह से ही मौसम इतना गर्म रहा कि लोग परेशान हो गए। आसमान में सूर्य के चढ़ते पारे ने पृथ्वी का तापमान भी बढ़ा दिया। अधिक तापमान होने के कारण उमस भरी गर्मी से लोगों को परेशानी हुई। लोग शरीर को कपड़े से ढककर ही घरों से बाहर निकले। जिसके चलते सड़कें सूनीं नजर आई। बाजारों में सन्नाटा पसर गया। हवा के गर्म थपेड़ों ने लोगों की मुश्किलें और अधिक बढ़ा दी। लोग पसीने-पसीने हो गए। पंखों और कूलर से भी गर्मी से राहत नहीं मिली। सरदार वल्लभभाई पटेल कृषि विवि मेरठ के मौसम वैज्ञानिक डॉ. यूपी शाही ने बताया कि आने वाले दिनों में तापमान और बढ़ने की संभावना है। अभी बारिश की कोई उम्मीद नहीं है।
विज्ञापन

अप्रैल में ही 43 डिग्री पहुंच गया था तापमान
इस साल अप्रैल माह से ही तेज गर्मी शुरू हो गई थी। 29 अप्रैल का अधिकतम तापमान 43 डिग्री पहुंच गया था। जिससे लोग आने वाले दिनों में गर्मी बढ़ने की आशंका जताने लगे थे। लेकिन मई माह में कई बार बारिश होने से तापमान इतना नहीं बढ़ा। अब जून में फिर से अधिक गर्मी पड़ने की संभावना बढ़ गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

क्या न करें
- शरीर को पूरी तरह से बिना ढके हुए घर से बाहर न निकलें।
- गर्मी में यदि आप को कोई बहुत जरूरी काम नहीं है तो दिन में घर से बाहर धूप में न निकलें।
- धूप में से आने पर तुरंत ही ठंडा या फ्रिज का पानी न पिएं।
- तेज गति से बाइक या साइकिल न चलाएं। इससे लू लगने का खतरा बढ़ जाता है।
- टंकी में रखे पानी या तेज गर्म पानी से नहीं नहाएं। अत्यधिक ठंडा पानी न पिएं।
- बाजार में बिकने वाले जूस, पुदीना पानी और बाहर के तले हुए भोजन से परहेज करें।
क्या करें
- शरीर को पूरी तरह से ढक कर रखें।
- घर का बना हुआ भोजन ही करें।
- बाहर का कुछ भी खाने से परहेज करें।
- अपने साथ पानी की एक बोतल रखें।
- बहुत गर्मी में काम करने से बचें।
- बाहर निकलते समय सिर पर गमछा, स्टॉल या टोपी का प्रयोग करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed