फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   The Master of Agriculture does not write 'Agriculture'

कृषि की मास्टर डिग्री वाले नहीं लिख पाए ‘एग्रीकल्चर’

Fri, 20 Jul 2018 11:58 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/ शामली
ब्यूरो, अमर उजाला/ शामली Updated Fri, 20 Jul 2018 11:58 PM IST
विज्ञापन
The Master of Agriculture does not write 'Agriculture'
आवेदकों के साक्षात्कार लेती सीडीओ रेनू तिवारी। - फोटो : अमर उजाला
शामली। एक तो शिक्षा का गिरता स्तर ऊपर से बेरोजगारी की मार। कृषि विषय की मास्टर डिग्री हासिल कर ली, लेकिन अंग्रेजी में एग्रीकल्चर तक लिखना नहीं आया। प्रशिक्षित कृषि उद्यमी स्वावलंबन योजना के तहत खाद(पेस्टीसाइड) की दुकानों के लाइसेंस आवंटन के लिए साक्षात्कार लिए गए, तो यही हाल देखने को मिला।
विज्ञापन
दरअसल इस योजना के तहत जिले के पांचों ब्लाक में खाद एवं पेस्टीसाइड की पांच दुकानों के लाइसेंस का आवंटन होना है। योजना में करीब साढ़े तीन लाख रुपये का ऋण चयनित आवेदक को मिलना है। इस ऋण की अदायगी पर तीन साल तक ब्याज का भुगतान प्रदेश सरकार करेगी। सरकार ने लुभावनी योजना लागू की, तो उसका लाभ लेने के लिए लोग आतुर हो गए। इसी के चलते योजना में प्रतिभाग करने के लिए 23 युवाओं ने आवेदन किए। शुक्रवार को शामली कलक्ट्रेट में मुख्य विकास अधिकारी/प्रभारी जिलाधिकारी रेनू तिवारी की अध्यक्षता में आवेदकों के साक्षात्कार लिए गए। आवेदन करने वालों में से 21 ने साक्षात्कार में हिस्सा लिया। इस दौरान उपनिदेशक कृषि डॉ. शिवकुमार, जिला कृषि अधिकारी डॉ. हरिशंकर, लीड बैंक मैनेजर शैलेश कुमार, जिला सहकारी बैंक के सचिव समयवीर सिंह तथा परियोजना निदेशक (डीआरडीए) ज्ञानेश्वर तिवारी ने साक्षात्कार लिए। मुख्य विकास अधिकारी रेनू तिवारी ने बताया कि योजना के तहत खाद, पेस्टीसाइड की दुकानों के लाइसेंस आवंटन के लिए साक्षात्कार प्रक्रिया पूरी कर ली गई है। साक्षात्कार समिति की संस्तुति के बाद चयनित आवेदकों को सूचना भेजी जाएगी।
विज्ञापन
अंग्रेजी में एग्रीकल्चर लिखना पढ़ा भारी साक्षात्कार के लिए अधिकांश आवेदक कृषि विषय में बीएससी अथवा एमएससी वाले पहुंचे। उनमें कुछ ऐसे रहे, जो पूर्व में पेस्टीसाइड कंपनी में नौकरी कर चुके हैं। खास बात यह रही कि कई आवेदकों से जब भूमि, पीएच मान, अम्लीय और क्षारीय के अलावा फसल चक्र के बारे में पूछा गया, तो वह ठीक से जवाब तक नहीं दे सके। इतना ही नहीं, दो आवेदक तो ऐसे भी रहे, जो अंग्रेजी में एग्रीकल्चर तक नहीं लिख पाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
हर आवेदक ने बताई बेरोजगारी की समस्या खाद की दुकान के आवंटन के लिए साक्षात्कार देने पहुंचे अधिकांश आवेदकों से जब पूछा गया कि तुम दुकान क्यों खोलना चाहते हो, तो सभी का यही जवाब था कि बेरोजगार हैं, परिवार पालने के लिए कुछ काम तो करना पड़ेगा। उनमें अधिकांश आवेदक 30 साल ज्यादा से उम्र वाले थे। कुछ आवेदकों ने यह भी बताया कि कृषि विषय में पढ़ाई करने के बावजूद वह फिलहाल वह खेती करके ही जीवन यापन कर रहे हैं, लेकिन खेती से उतना भला नहीं हो पा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed