फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   The manager complained to the District Magistrate

प्रधानाचार्य ने आय-व्यय के ब्योरा मांगने पर किया विवाद

Thu, 16 Sep 2021 11:44 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 16 Sep 2021 11:44 PM IST
विज्ञापन
The manager complained to the District Magistrate
प्रबंधक ने जिलाधिकारी से शिकायत की
विज्ञापन

शामली। नाला के महर्षि कश्यप इंटर कॉलेज में प्रधानाचार्य और प्रबंध समिति के बीच का विवाद थम नहीं रहा है। प्रबंधक अनिरुद्ध कुमार ने इस मामले में डीएम से शिकायत की है। उन्होंने आरोप लगाया है कि प्रधानाचार्य से कॉलेज की 76 बीघा कृषि भूमि का आय-व्यय का ब्योरा मांगा गया था। जिसके बाद वह शासन की अनुमति के बिना कॉलेज परिसर में प्रतिमा स्थापना का मुद्दा उठाकर धरने पर बैठ गए थे।। वह पहले भी विवादों से घिरे रहे हैं। एक साथ पेंशन और वेतन लेने के आरोप उन पर लगे थे। प्रशासन की जांच में आरोप सही पाए गए थे। जिसके बाद डीएम ने उनसे वसूली के आदेश जारी किए थे। कॉलेज प्रबंध समिति की प्रतिमा स्थापना की कोई योजना नहीं है।

प्रधानाचार्य के समर्थन में उतरी एसोसिएशन
प्रदेशीय तदर्थ प्रधानाचार्य वेलफेयर एसोसिएशन के अध्यक्ष सुशील कुमार के नेतृत्व में बृहस्पतिवार को प्रधानाचार्य ने जिला विद्यालय निरीक्षक से मुलाकात की। उन्हें नाला के महर्षि कश्यप इंटर कॉलेज में प्रबंध समिति द्वारा शासन की बिना अनुमति के कॉलेज परिसर में प्रतिमा स्थापित किए जाने को लेकर ज्ञापन दिया। उन्होंने कहा कि यदि प्रबंध समिति की ओर से प्रधानाचार्य के खिलाफ किसी भी प्रकार की बदले की कार्रवाई की जाती है तो प्रधानाचार्य परिषद इसका विरोध करेगी। प्रधानाचार्य परिषद प्रत्येक दशा में महर्षि कश्यप इंटर कॉलेज नाला के प्रधानाचार्य के पक्ष में मजबूती के साथ संघर्ष करेगी। प्रधानाचार्य वेलफेयर एसोसिएशन कार्यकारिणी की बैठक में इस प्रकरण में प्रबंध समिति के खिलाफ कार्रवाई कर विद्यालय संचालन में उत्पन्न की जाने वाली बाधा को दूर करने की मांग की। इस अवसर पर एसोसिएशन के जिलामंत्री व ऊन इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य हरविंद्र सिंह, आरके कॉलेज के प्रधानाचार्य कैप्टन लोकेंद्र सिंह माध्यमिक शिक्षा संघ के जिला मंत्री प्रवेंद्र कुमार आदि शिक्षक मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed