{"_id":"6ad66e1aaa80550a8c0022e7","slug":"the-madhav-mavericks-team-won-the-cricket-match-by-38-runs-shamli-news-c-26-1-aur1003-176401-2026-10-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shamli News: माधव मेवरिक्स की टीम ने 38 रन जीता क्रिकेट मुकाबला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shamli News: माधव मेवरिक्स की टीम ने 38 रन जीता क्रिकेट मुकाबला
विज्ञापन
गांव सिंभालका में आयोजित क्रिकेट लीग में माधव मैवरिक्स की विजेता टीम खुशी मनाते हुए। संवाद
- फोटो : Archive
- गांव सिंभालका स्थित क्रिकेट एकेडमी में चल रही है क्रिकेट लीग
संवाद न्यूज एजेंसी
शामली। गांव सिंभालका स्थित होली चाइल्ड क्रिकेट एकेडमी में चल रही क्रिकेट लीग में सोमवार को पहला मुकाबला माधव मैवरिक्स व खड़क सिंह ढाबा की टीम के बीच हुआ। माधव मैवरिक्स की टीम ने बेहतर प्रदर्शन करते हुए 38 रन से मैच जीत लिया।
टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने मैदान में उतरी माधव मैवरिक्स की टीम ने 18 ओवर खेलते सात विकेट खोकर 142 रन का स्कोर खड़ा किया। सबसे अधिक रन तनिष्क ठाकुर ने 56 में 71 रन व अक्षत बालियान ने 26 में 19 रन बनाए। गेंदबाजी में निखिल ने चार ओवर में 16 रन देकर एक विकेट व सादिक ने तीन ओवर में 18 रन देकर एक विकेट चटकाया। लक्ष्य का पीछा करने मैदान में उतरी खड़क सिंह ढाबा टीम ने 18 ओवर खेलते हुए नौ विकेट खोकर 104 रन पर ही सिमटते हुए 38 रन से मैच हार गई। सिफरान ने 24 में 31 व दीपक रावत ने 38 में 26 रन बनाए।
गेंदबाजी में कामरान ने तीन ओवर सात रन देकर दो विकेट कब्जाए। आर्यन ने तीन ओवर में 20 रन देकर दो विकेट चटकाए। प्लेयर ऑफ दा मैच तनिष्क ठाकुर रहे। इस दौरान विजय सिंह, उज्ज्वल वत्स, शुभम तरार, जबर सिंह खैवाल आदि मौजूद रहे।