फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   The killers were sent to judicial custody for 14 days

हत्यारोपियों को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा जेल

Wed, 25 Aug 2021 11:35 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 25 Aug 2021 11:35 PM IST
विज्ञापन
The killers were sent to judicial custody for 14 days
कैराना। गांव भूरा में नौ दिन पहले हुए अजय हत्याकांड में गिरफ्तार दोनों आरोपियों को पुलिस ने न्यायालय में पेश किया। मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट ने आरोपियों को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में जेल भेजने के आदेश दिए।
विज्ञापन

16 अगस्त को गांव भूरा में दुष्कर्म के मुकदमे की पैरवी करने की रंजिश में 27 वर्षीय अजय की गोली मार कर हत्या कर दी थी। मृतक के पिता सुरेंद्र ने गांव के ही शुभम व उसके भतीजे सन्नी के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कराई थी। सोमवार को एसपी सुकीर्ति माधव ने दोनों हत्यारोपियों पर की गिरफ्तारी पर 25-25 हजार का इनाम घोषित किया था। इसके अगले दिन मंगलवार की शाम साढ़े छह बजे पुलिस व स्वाट टीम ने भूरा के जंगल में दबिश देकर दोनों हत्यारोपियों शुभम व सन्नी को दो तमंचे व बाइक के साथ गिरफ्तार कर लिया था। बुधवार को पुलिस ने गिरफ्तार आरोपी शुभम व सन्नी निवासी गांव भूरा का चालान कर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट की अदालत में पेश किया। जहां से न्यायाधीश ने दोनों आरोपियों को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed