फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   The key to health in the hands of women: Santosh Devi

सेहत की कुंजी महिलाओं के हाथ में : संतोष देवी

Fri, 18 Sep 2020 11:51 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 18 Sep 2020 11:51 PM IST
विज्ञापन
The key to health in the hands of women: Santosh Devi
शामली क्षेत्र के गांव भाज्जू में पोषण पंचायत में बोलती जिला पंचायत अध्यक्ष संतोष देवी - फोटो : SHAMLI
सेहत की कुंजी महिलाओं के हाथ में : संतोष देवी
विज्ञापन

शामली। जिला पंचायत अध्यक्षा संतोष देवी ने कहा कि सेहत की कुंजी महिलाओं के हाथ में होती है। महिलाएं घर की रसोई में पौष्टिक भोजन बनाने और खिलाने का काम महिलाएं ही करती हैं।
शुक्रवार को भाजू गांव मेें राष्ट्रीय पोषण माह के तहत आयोजित कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि जिला पंचायत अध्यक्षा संतोष देवी ने दीप प्रज्ज्वलित कर पोषण पंचायत का शुभारंभ किया। उन्होंने पोषण वाटिका लगाने का आह्वान किया, जिससे ताजा, हरी और पौष्टिक सब्जियां प्राप्त हो सकें। आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों द्वारा लगाई गई पोषण प्रदर्शनी, रेसिपी व पोषण रंगोली का अवलोकन किया। उन्होंनेहरी झंडी दिखाकर पोषण रैली को रवाना किया गया।
विज्ञापन

कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि महिला भाजपा प्रकोष्ठ की महामंत्री रूबी देवी ने कहा कि आंगनबाड़ी कार्यकत्रियाें द्वारा कोविड-19 के दरम्यान घर-घर पुष्टाहार बांटना, सर्वे करना व बच्चों का वजन लेना एक सशक्त राष्ट्र के निर्माण में अग्रसर है। पौष्टिक व संतुलित भोजन बच्चों के लिए अत्यंत आवश्यक है। संचालन करते हुए जिला कार्यक्रम अधिकारी संतोष कुमार श्रीवास्तव ने कहा कि राष्ट्रीय पोषण माह में अति कुपोषित बच्चों की पहचान व पोषण वाटिका का निर्माण पर फोकस किया जा रहा है। पोषण माह का उद्देश्य कुपोषण की दर को कम करना और किशोरियों में एनीमिया को कम करना मुख्य उद्देश्य है। ग्राम प्रधान रूबी देवी ने सभी का आभार जताया। कार्यक्रम में बाल विकास परियोजना अधिकारी ममता देवी, आंगनबाड़ी संघ के संरक्षक संजीव शर्मा मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed