फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   The indefinite strike by farmers continues

किसानों का बेमियादी धरना जारी

Sun, 30 Aug 2020 12:09 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 30 Aug 2020 12:09 AM IST
विज्ञापन
The indefinite strike by farmers continues
बाबरी चंदन के बाग में धरने पर बैठे भाकियू कार्यकर्ता - फोटो : SHAMLI
बाबरी। पानीपत खटीमा मार्ग पर चंदपुरा बाग के निकट समान मुआवजे की मांग को लेकर किसानों का धरना शनिवार को छठे दिन जारी रहा। मुजफ्फरनगर भाकियू के जिलाध्यक्ष धीरज लाटियान ने कहा कि दो सितंबर से पूर्व प्रशासन व हाईवे कर्मचारियों के द्वारा किसानों की भूमि का मुआवजा व खड़ी फसल पेड़ व ट्यूबवेल का उचित मुआवजा न मिला तो दो सितंबर को पंचायत में निर्णय लिया जाएगा। कैराना क्षेत्र में तोड़े गए मकान के पीड़ित भी धरना स्थल पर पहुंचे। इस मौके पर जितेंद्र सालाखेड़ी, मोमिन खान, बाबरी, विकास सैनी, राजेंद्र सैनी, विपुल, निर्मल, भगत सिंह, प्रवीण, सुनील लाटियान, विक्की, छोटू डायरेक्टर आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

बीएसएनएल के दो केबिल काटे, कई घंटे ब्राडबैंड ठप
शामली। शहर के वर्मा मार्केट में दिन में चोरों ने ब्रॉड बैंड के दो केबिल काटकर ले गए। केबिल कट जाने से प्रथमा ग्रामीण बैंक समेत 20 से ज्यादा दुकानदारों के ब्रांड बैंड ठप हो गए। लॉकडाउन के दौरान बीएसएनएल के अफसरों को ब्रांड बैंड ठप जानकारी दी गई। विभागीय अधिकारियों के निर्देश खराब ब्राडबैंड ठीक करने के लिए कर्मचारी भेजे गए, तो पता चला कि दिन में चोरों ने 10- 10 मीटर के बीएसएनएल के केबिल काट लिए गए है। बीएसएनएल के एसडीओ ईश मल्होत्रा ने बताया कि 10-10 मीटर के बीएसएनएल के केबिल काटे गए है। उनका कहना है कि फिलहाल केबिल की व्यवस्था करके ब्राडबैंड के कनेक्शन को चालू कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed