{"_id":"6266e991901cc26a3e488776","slug":"the-hot-winds-scorched-the-hot-air-shamli-news-mrt5860395105","type":"story","status":"publish","title_hn":"गर्मी के तीखे तेवरों ने झुलसाया, गर्म हवा ने किया परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गर्मी के तीखे तेवरों ने झुलसाया, गर्म हवा ने किया परेशान
विज्ञापन
शामली धूप से बचने के लिए सिर पर कपड़ा ढक कर साईकिल पर महिला को लेकर जाता व्यक्ति।
- फोटो : SHAMLI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गर्मी के तीखे तेवरों ने झुलसाया, गर्म हवा ने किया परेशान
शामली। गर्मी के तेवरों ने सोमवार को लोगों को परेशान किया। दोपहर में करीब 25 किमी की रफ्तार से चली गर्म हवा के थपेड़ों के कारण सड़क पर कम लोग ही नजर आए।
सोमवार को अधिकतम तापमान 41 और न्यूनतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। सुबह सूरज निकलने से पहले जो ठंडी हवा चल रही थी, वह धूप बढ़ने के साथ ही गर्म हवा के थपेड़ों में तब्दील हो गई। सुबह 11 बजे से ही गर्म हवा ने लोगों को झुलसाना शुरू कर दिया। इस बार अप्रैल में ही मौसम के कड़े तेवर दिखाई दे रहे हैं।
गर्मी से परेशान लोगों का कहना है कि अप्रैल में ऐसा पहले कभी नहीं देखा। पिछले दिनों बादल छाने से गर्मी से राहत मिली थी। गर्मी में सबसे ज्यादा परेशानी धूप में स्कूल-कॉलेज जाने वाले छोटे बच्चों को झेलनी पड़ रही है। दोपहर में छुट्टी होने पर गर्मी में घर वापस आने में बच्चे परेशान हो जाते हैं। गर्मी बढ़ने के साथ बिजली की अघोषित कटौती भी लोगों की दिक्कत को और बढ़ा रही है। सरदार बल्लभभाई पटेल कृषि विवि मेरठ के मौसम वैज्ञानिक डॉ. यूपी शाही के मुताबिक इस सप्ताह तापमान और बढ़ने की आशंका है।
विज्ञापन
- गर्मी से बढ़ा बीमारियों का खतरा
गर्मी में बीमारियां का खतरा भी बढ़ गया है। ऐसे में सावधानी ही बचाव है। गर्मी में घर से बाहर जा रहे तो एक गिलास पानी जरूर पीकर निकलें, संभव हो तो साथ में पानी की बोतल ले जाना न भूलें। चिकित्सकों के अनुसार हर घंटे में 200 से 300 मिली तरल पदार्थ पीने से हीट स्ट्रोक और डिहाइड्रेशन से काफी हद तक बचा जा सकता है।
जिला अस्पताल के सीएमएस डॉ. सफल कुमार का कहना है कि गर्मी में पसीना निकलने से पानी की कमी होती है, तेज धूप में जाने से हीट स्ट्रोक, डिहाइड्रेशन की शिकायत होती है। हर घंटे में तरल पदार्थ लेने से इन बीमारियों से बचाव होता है। हीट स्ट्रोक में हाथ, पैरों में दर्द रहता है। तेज बुखार के साथ चक्कर आते हैं। डिहाइड्रेशन में बीपी कम होता है। चक्कर आने की समस्या रहती है, मुंह भी सूखने लगता है। ऐसी स्थिति पर चिकित्सक को जरूर दिखाएं।
यह बरतें सावधानी
- नारियल पानी, छाछ, लस्सी, जूस, शिकंजी, नीबू पानी खूब पीएं।
- चिकनाई युक्त, मसालेदार, जंक फूड के साथ बाहर के खाने से बचें।
- भोजन में हरी सब्जी, सलाद, दाल का उपयोग अधिक करें।
- धूप में जाते वक्त चश्मा, छाता, टोपी का इस्तेमाल करें।
- पूरी बाजू के कपड़े पहनकर ही घर से बाहर निकलें।