फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   The highway will be illuminated with lights

Shamli News: लाइटों से जगमग होगा हाईवे

Wed, 06 Mar 2024 12:52 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली Updated Wed, 06 Mar 2024 12:52 AM IST
विज्ञापन
The highway will be illuminated with lights
शामली। मुजफ्फरनगर विकास प्राधिकरण शहर के कुड़ाना मोड से लेकर शहर के सहारनपुर- मुजफ्फरनगर तिराहे तक 30 बिजली खंभे और लाइटें लगवाएगा। मार्च माह के अंत तक खंभे और लाइटें लगाने का कार्य पूरा कर लिया जाएगा। प्राधिकरण की ओर से 11 लाख रुपये का ठेका छोड़ दिया है।
विज्ञापन

पानीपत-खटीमा हाईवे पर गुलजारी वाला शिव मंदिर से लेकर शहर के कुड़ाना मोड तक शामली नगर पालिका परिषद की ओर से डिवाइडर लगाया हुआ है। मुजफ्फरनगर विकास प्राधिकरण की ओर से डिवाइडर के मध्य में बिजली के खंभे लगाने का निर्णय लिया गया है। प्राधिकरण की ओर से डिवाइडर के बीच में बिजली के 30 खंभे लगवाने के लिए 11 लाख रुपये का टेंडर छोड़ दिया है। ठेकेदार के कर्मचारी बिजली के खंभे लगाने के लिए खोदाई कर रहे हैं। प्राधिकरण के अवर अभियंता जयकरण सिंह ने बताया कि मार्च के अंत तक कुड़ाना मोड से लेकर सहारनपुर तिराहे तक बिजली के खंभों को लगाने के बाद लाइटें लगवा दी जाएगी। हाईवे जगमग होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed