फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   The heat disturbed, the roads remained deserted

गर्मी ने किया परेशान, सड़कें रही वीरान

Sun, 05 Jun 2022 11:06 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 05 Jun 2022 11:06 PM IST
विज्ञापन
The heat disturbed, the roads remained deserted
शामली में गर्मी में चेहरे पर कपड़ा लपेट कर गुजरती युवतियां। - फोटो : SHAMLI
शामली। गर्मी के तल्ख तेवर लोगों के होश उड़ा रही हैं। रविवार को भी झुलसाने वाली तेज धूप ने लोगों को घर में ही रहने को मजबूर कर दिया। रविवार को बाजार बंद होने से शहर की सड़कें भी वीरान रहीं। जो लोग किसी जरूरी कार्य से बाहर निकले, उन्हें गर्म हवा के थपेड़ों ने खूब परेशान किया।
विज्ञापन

जून का महीना शुरू होते ही लगातार बढ़ गर्मी ने लोगों का दिन का चैन और रात की नींद उड़ा रखी है। सुबह से ही तेज धूप लोगों के पसीने छुड़ा रही है। रविवार को भी सुबह से ही तेज धूप के चलते लोग घरों के बाहर कम ही निकले। बाजार बंद होने की वजह से सड़कें सुनसान पड़ी रही। किसी जरूरी कार्य के लिए घरों से निकले लोग अपने आप को अच्छी तरह कपड़े से ढक कर निकले। इस दिनों गर्मी इतनी ज्यादा बढ़ गई है पंखे और कूलर की हवा में भी लोगों को चैन नहीं मिल रहा है। रविवार को अधिकतम तापमान 42 डिग्री दर्ज किया गया। सरदार वल्लभभाई पटेल कृषि विवि मेरठ के मौसम वैज्ञानिक डॉ. यूपी शाही का कहना है कि अगले दस दिन तक बारिश के आसार दिखाई नहीं दे रहे हैं। अगले सप्ताह तापमान 44 के पार जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed