फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   The groom and the procession were taken hostage and beaten

UP: दूसरा निकाह करने पहुंचा युवक, बरात को बंधक बनाकर पीटा, दूल्हे ने पंचायत में मुर्गा बनकर मांगी माफी

Mon, 12 Sep 2022 05:54 PM IST
मेरठ ब्यूरो अमर उजाला ब्यूरो, शामली
अमर उजाला ब्यूरो, शामली Published by: मेरठ ब्यूरो Updated Mon, 12 Sep 2022 05:54 PM IST
सार

युवक बरात लेकर दूसरा निकाह करने पहुंचा तो दुल्हन पक्ष ने बरात को बंधक बनाकर पीटा। इसके बाद दल्हे ने पंचायत में मुर्गा बनकर माफी मांगी। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया।

विज्ञापन
The groom and the procession were taken hostage and beaten
Nikaah, निकाह - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

शामली जिले के कांधला कस्बे से जनपद मुजफ्फरनगर के एक गांव में शादीशुदा होने के बावजूद दूसरा निकाह करने गए दूल्हे और बरात को लड़की पक्ष ने बंधक बनाकर जमकर धुनाई की। बाद में पंचायत में दूल्हे ने मुर्गा बनकर लड़की पक्ष से माफी मांगी। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया।

विज्ञापन


शनिवार को कस्बे के एक गांव निवासी युवक बरात लेकर जनपद मुजफ्फरनगर के गांव परासोली में निकाह करने गया था। आरोपी युवक पूर्व में निकाह कर चुका था, जिसे उसने अपने किसी अन्य महिला के साथ अनैतिक संबंधों के चलते छोड़ दिया था। युवक लड़की पक्ष को गुमराह करते हुए फिर से निकाह की तैयारी में था।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: Murder: गांव के ही युवक से हुआ प्यार तो बेटी को दी खौफनाक मौत, शव बिटौड़े में रखकर फूंका
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं हकीकत का पता चलने पर लड़की पक्ष ने दूल्हे व बरात को मौके पर ही बंधक बना लिया और जमकर धुनाई की। बाद में युवक ने पंचायत में लड़की पक्ष के सामने नाक रगड़कर व मुर्गा बनकर माफी मांगी। लड़की पक्ष ने मौके पर पुलिस को बुलाकर युवक व उसके पिता सहित अन्य लोगों को हिरासत में दे दिया। इस पूरे प्रकरण का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

यह भी पढ़ें: CM Yogi Baghpat Visit: सीएम से मिलाने की गुहार लगाते रहे फरियादी, पर अफसरों ने एक न सुनी, ये हैं समस्याएं

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed