फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   "The government in 2017 will be the BSP '

‘2017 में होगी बसपा की सरकार’

Sat, 16 Jan 2016 12:33 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, शामली
ब्यूरो/ अमर उजाला, शामली Updated Sat, 16 Jan 2016 12:33 AM IST
विज्ञापन
"The government in 2017 will be the BSP '
शामली। बहुजन समाज पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्षा एवं पूर्व मुख्यमंत्री मायावती का जन्मदिन हर्षोल्लास से मनाया गया। बसपा नेताओं ने केक  काटा और एक दूसरे को खिलाकर शुभकामना दीं।
विज्ञापन


शुक्रवार को दिल्ली रोड स्थित बैंक्वेट हाल में जन्मदिवस पूर्व मुख्यमंत्री मायावती का जन्मदिन मनाया गया, जिसमें शामली, कैराना और थानाभवन तीनों विधानसभा क्षेत्र के बसपा कार्यकर्ता मौजूद थे। मुख्य अतिथि जोन कोआर्डिनेटर रामनिवास पाल ने कहा कि बसपा के शासन में सभी वर्गों को बराबर सम्मान और सुरक्षा मिली और प्रदेश में भाईचारा कायम रहा। अब सपा सरकार में प्रदेश में अराजकता का माहौल है। गुंडागर्दी चरम पर है, लूट, हत्या, अपहरण और दुष्कर्म के मामले बढ़ रहे हैं तथा व्यापारियों को निशाना बनाया जा रहा है।
विज्ञापन


पूर्व विधायक राव अब्दुल वारिस ने कहा कि आज के कार्यक्रम ने 2017 के विधानसभा चुनाव का आगाज कर दिया है। कार्यक्रम में पहुंची भीड़ ने साबित कर दिया है कि अबकी बार बसपा की सरकार प्रदेश में बनेगी। कैराना विधानसभा क्षेत्र प्रभारी हाजी अनवर हसन ने कहा कि मायावती पांचवीं बार प्रदेश की मुख्यमंत्री बनेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


चौधरी कंवर हसन, मंडल कोआर्डिनेटर प्रदीप सैनी, वेदपाल गहलौत, वीर सिंह गौतम, जिला उपाध्यक्ष अखलाक प्रधान, महासचिव संजीव जाटव, डॉ. ब्रजपाल, डॉ. रामलाल कश्यप, सुशील नहारिया, धर्मेंद्र पाल, शहजाद कुरैशी, रुपेश प्रजापति, सनील जाटव, लोकेंद्र, रामकुमार, लोकेश कश्यप, चंद्रभान, भास्कर चौधरी, देवीदास जयंत, हाजी इस्लाम, हाजी इकराम, हाजी तनवीर, राकेश पाल आदि रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष अरविंद कुमार झाल तथा संचालन राहुल देव गुप्ता ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed