फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   The foundation stone of the Government Degree College will be soon in Garhipukta

--गढ़ीपुख्ता में जल्द होगा राजकीय डिग्री कालेज का शिलान्यास

Sun, 29 Sep 2019 12:15 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 29 Sep 2019 12:15 AM IST
विज्ञापन
The foundation stone of the Government Degree College will be soon in Garhipukta
गढीपुख्ता श्री रामलीला में गन्नामंत्री सुरेश राणा को सम्मानित करते कमैटी के सदस्य - फोटो : SHAMLI
गढ़ीपुख़्ता। रामलीला महोत्सव मंचन में बतौर मुख्यअतिथि प्रदेश के गन्ना-चीनी उद्योग के कैबिनेट मंत्री सुरेश राणा ने कहा कि इसी महीने गढ़ीपुख़्ता में राजकीय डिग्री कॉलेज का शिलान्यास किया जाएगा। उन्होंने भाजपा सरकार में कराए गए विकास कार्यों का उल्लेख करते हुए कहा कि थाना भवन से गढ़ीपुख़्ता तक 18 फुट चौड़ी सड़क का निर्माण कराया गया। शामली से तीतरों तक की सड़क बनवाई गई।
विज्ञापन

शुक्रवार देर शाम रामलीला महोत्सव में पहुंचने पर कैबिनेट मंत्री सुरेश राणा का आयोजकों ने भव्य स्वागत किया। मंत्री ने कहा कि रामलीला के मंचन से देश की संस्कृति जीवित रहती है। कहा कि गढ़ीपुख़्ता क्षेत्र का विकास उनका सपना था। उन्होंने कहा कि डिग्री कॉलेज स्थापना का सपना जल्द पूरा होने जा रहा है। कार्यक्रम का संचालन रामलीला कमेटी अध्यक्ष नीरज जैन ने किया। इस मौके पर भाजपा के क्षेत्रीय उपाध्यक्ष हरवीर मलिक, राजेंद्र मादलपुर, नरेश सैनी, रामलीला कमेटी अध्यक्ष नीरज जैन, राजवीर सैनी चरण सिंह, मेनपाल, वीरेंद्र सिंह, भूपेंद्र सिंह, राजीव तोमर, राजेंद्र शर्मा, टेकचंद ,योगेश चेयरमैन सुकुमाल सिंह मौजूद रहे। इस मौके पर श्री रामलीला कमेटी की ओर से श्रवण लीला का मंचन किया गया।
विज्ञापन

-------
ताड़का के मंच पर आते ही हुआ शोरगुल
शामली। श्री हनुमानधाम पर आयोजित स्वर्ण जयंती रामलीला महोत्सव के दौरान ताड़का का देखकर दर्शकों में शोर शराबा मच गया। व्यवस्था बनाने के लिए श्रीरामलीला में हनुमान सेवादल कार्यकर्ताओं ने शोरगुल करने वाले लोगों को शांत किया। श्रीरामलीला महोत्सव में ताड़का जैसे ही मंच पर पहुंची। ताड़का का भयानक रूप देखकर रामलीला मेें बच्चे और महिलाएं डर गई। दर्शकों ने सीटी बजाना शुरू कर दिया। शोर गुल शुरू हो गया। दर्शकों शांत करने के लिए जैसे ही हनुमानसेवा कार्यकर्ता आया, तो दर्शक उसके साथ हाथापाई पर उलझ गए। बाद में हनुमान सेवा दल कार्यकर्ताओं ने लोगों को शांत किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed